Move to Jagran APP

Odisha: पांच साल में 11 हजार महिलाएं हुई दुष्कर्म की शिकार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ओडिशा में पांच साल में 11018 दुष्कर्म मामलों में 6085 नाबालिग बच्चियां हैं जिसने राज्‍य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 12:23 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 12:23 PM (IST)
Odisha: पांच साल में 11 हजार महिलाएं हुई दुष्कर्म की शिकार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Odisha: पांच साल में 11 हजार महिलाएं हुई दुष्कर्म की शिकार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा प्रदेश में पिछले पांच साल में दुष्कर्म का शिकार होने वाली महिलाओं में आधा से अधिक नाबालिग हैं। राज्य में नारी निर्यातना एवं नाबालिग हिंसा को लेकर बार-बार विरोध प्रदर्शन भी होते रहें हैं। इन सबके बीच राज्य सरकार ने जो तथ्य दिया है वह राज्य में नारी एवं नाबालिग सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। नारी सुरक्षा को लेकर सरकार एवं प्रशासन की तरफ से किए जा रहे बड़े-बड़े दावे का असर सरकारी आंकड़े के हिसाब से भी जमीन पर पड़ता नहीं दिखा रहा है। जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछले पांच साल में कुल 11,018 दुष्कर्म के मामले हुए हैं, जिसमें से 6085 नाबालिग हैं। 

loksabha election banner

गृह राज्यमंत्री दिव्यशंकर मिश्र ने इस संदर्भ में विधानसभा में एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा है कि इस साल 30 सितम्बर 2019 तक कुल 1865 दुष्कर्म के मामले रेकर्ड किए गए हैं। इनमें से 956 मामले नाबालिग के हुए हैं। मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर पिछले पांच साल का आंकड़ा भी दिया है। इसके मुताबिक 2015 में कुल 2286 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए थे, इसमें से नाबालिग बच्चियों की संख्या 1212 थी। उसी तरह से 2016 में कुल 2144 दुष्कर्म के मामले में से 1204 नाबालिग के साथ हुआ है। 2017 में कुल 2221 दुष्कर्म मामले में से 1283 दुष्कर्म के मामले नाबालिग के साथ हुए हैं। 2018 में कुल 2502 दुष्कर्म मामले पंजीकृत किए गए थे जिसमें 1430 मामला नाबालिग के साथ हुआ है।

आरोप साबित हुआ तो दूंगा एक करोड़ का ईनाम, आरोपित ने जांच एजेंसी को दी चुनौती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.