विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Train: ओडिशा के भुवनेश्वर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त

By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
Published: Mon, 27 Nov 2023 07:16 AM (IST)Updated: Mon, 27 Nov 2023 08:43 AM (IST)

रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा कि ईसीओआर की दोनों सुरक्षा शाखाएं स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों की ...और पढ़ें

भुवनेश्वर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव। (फाइल फोटो)
भुवनेश्वर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव। (फाइल फोटो)

एजेंसी, भुवनेश्वर। ओडिशा में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। ढेंकनाल-अंगुल रेलवे खंड पर मेरामंडली और बुढ़ापंक के बीच राउरकेला-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस (20835) पर पथराव के चलते ट्रेन के एक कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, ऑन-ड्यूटी आरपीएफ एस्कॉर्टिंग स्टाफ ने घटना की जानकारी दी इसके बाद ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन (ईसीओआर) की सुरक्षा शाखा ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सतर्क कर दिया।

अपराधियों की तलाश 

वहीं,  रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा कि ईसीओआर की दोनों सुरक्षा शाखाएं स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों की तलाश में जुटी हुई हैं। 

इस घटना के बाद ऑन-ड्यूटी आरपीएफ एस्कॉर्ट स्टाफ ने रेलवे थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराया है, जिसके बाद राष्ट्रीय सम्पति को नुकसान पहुंचाने को लेकर रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह पहली बार नहीं है कि देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया गया है। ऐसी ही घटनाएं देश के अन्य हिस्सों में भी हुईं। हालांकि, अभी तक किसी भी घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

अभियान चलाने के बाद भी हो रही घटनाएं

भारतीय रेलवे विशेष रूप से ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) लोगों को और विशेष रूप से उन्हें जो रेल लाइनों के आसपास रहते हैं, उन्हें ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने के लिए शिक्षित करने के लगातार अभियान चला रहा है। हालांकि, इसके बावजूद ट्रेन पर पथराव की घटनाएं होती रहती हैं।

यह भी पढ़ेंः Uttarkashi Tunnel Rescue: बीएसएनएल ने सुरंग में दी दूरसंचार की व्यवस्था, कोल इंडिया की टीम भी हुई रेस्‍क्‍यू में शाम‍िल