Move to Jagran APP

बालेश्वर जिला अध्यक्ष उमाकांत महापात्र की उपस्थिति में भाजपा जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्‍मान

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्षा मनीषा चिन्मय बेहेरा के अध्यक्षता में बालेश्‍वर में किए गए एक आयोजन में भाजपा जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्‍मान किया गया। इस अवसर पर बालेश्वर जिला भाजपा अध्यक्ष उमाकांत महापात्र उपस्थित थे।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 09:23 AM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 09:23 AM (IST)
बालेश्वर जिला अध्यक्ष उमाकांत महापात्र की उपस्थिति में भाजपा जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्‍मान
बालेश्वर जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा

बालेश्वर, जागरण संवाददाता। बालेश्वर जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्षा मनीषा चिन्मय बेहेरा के अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय रेणुका कल्याण मंडप में इस महिला मोर्चा की साधारण संपादक अभीप्सा नायक ने सभा का संचालन की थी नगर अध्यक्ष सुष्मिता पंडा ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया था। सबसे पहले दीप जलाकर भारत माता का पूजन किया गया इसके बाद सामूहिक तौर पर वंदे मातरम का गान किया गया। इस सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर बालेश्वर जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष उमाकांत महापात्र उपस्थित थे।

prime article banner

सम्मानित अतिथि के तौर पर राज्य भाजपा की संपादक शिप्रा बाजपेई मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभना महंती जिला भाजपा सचिव परशुराम परीडा ईश्वर चंद्र बेहरा मंच पर मंचासीन अतिथि के तौर पर मौजूद थे। अपने वक्तव्य में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीषा बेहरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जो दायित्व दिया गया है इसका वह पूरे निष्ठा के साथ कर्तव्य का पालन करेंगे। पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत करने की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे तथा मुख्यत: महिलाओं के कल्याण के लिए उनकी आवाज बनेंगी।

ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी उन्होंने पार्टी से जुड़े नए पदाधिकारियों और पार्टी से जुड़ी अन्य महिलाओं के कार्य की जमकर प्रशंसा की थी। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष उमाकांत महापात्र ने उपस्थित महिलाओं और नए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को चाहिए कि वे जिले के कोने-कोने तक जाकर महिलाओं की समस्याएं सुने तथा उसे सरकार और प्रशासन तक पहुंचाएं उन्होंने पार्टी से जुड़ी समस्त महिला सदस्यों के कार्य की प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में भी महिला नेत्री पार्टी से जुड़े समस्त कार्यों में शामिल होंगी तथा पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाएंगी।

समाज में किसी भी परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, नवनियुक्त उपाध्यक्ष के तौर पर सुकांति गोस्वामी, सुनीता दास प्रमिला, सामल मणिमाला घड़ाई, साधारण सचिव के तौर पर अभीप्सा नायक मालती, नायक सचिव के तौर पर उर्मिला बेहेरा, कल्याणी महंती, ए नायक संध्यारानी पंडा मिली। रानी बेहरा इसी तरह कोषाध्यक्ष के तौर पर दमयंती बाग एस एच जी प्रकोष्ठ की मुख्य के तौर पर, सरिता गिरी आंगनबाड़ी प्रकोष्ठ के मुख्य के तौर पर बसंती बेहेरा मीडिया संयोजिका के तौर पर स्वीटी बारीक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के मुख्य के तौर पर अंजलि सराओगी कानून प्रकोष्ठ के मुख्य के तौर पर प्रशांति साहू समुदाय समिति प्रकोष्ठ के मुख्य रामारानी सेनापति स्वच्छ भारत प्रकोष्ठ की मुख्य सुजाता सिंह 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' प्रकोष्ठ की मुख्य छबीरानी नंदा को नियुक्त किया गया है! इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष उमाकांत महापात्र ने अपने कर कमलों से पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.