Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sikkim: प्रेम सिंह तामांग ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लगातार दूसरी बार बने सीएम

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 09:28 PM (IST)

    Sikkim CM प्रेम सिंह तामांग गोले ने सिक्किम के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ली। विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की ऐतिहासिक विजय हासिल के बाद वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। राजधानी गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें शपथ दिलाई। उनके साथ 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

    Hero Image
    Sikkim: प्रेम सिंह तामांग लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। (File Photo)

    जागरण संवाददाता, गंगटोक। प्रेम सिंह तामांग गोले ने सिक्किम के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ली। विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की ऐतिहासिक विजय हासिल के बाद वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

    राजधानी गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री तामांग ने नेपाली भाषा में शपथ पाठ किया। उनके साथ 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

    ये रहेगी प्राथमिकता

    तामांग के मंत्रिमंडल में सात नए चेहरे हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री तामांग ने कहा कि नई सरकार बिजली, पानी और सड़क को लेकर विशेष रूप से काम करेगी। पिछले कार्यकाल के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार केंद्र में एनडीए को समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 के बाद पूर्वोत्तर के विकास को नई दिशा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें