Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गीता जयंती पर पूरे शहर में बनाई गईं मानव श्रंखला, हुआ सामूहिक गीता पाठ

    By diwakar mishraEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 02 Dec 2025 01:07 AM (IST)

    जागरण संवाददाता कानपुर गीता

    Hero Image

    गीता जयंती पर पूरे शहर में बनाई गईं मानव श्रंखला, हुआ सामूहिक गीता पाठ

    जागरण संवाददाता, कानपुर: गीता जयंती पर सोमवार को शहरभर में मानव शृंखला बनाई। सामूहिक गीता पाठ किया गया। 90 विद्यालयों में छात्र, छात्राओं और शिक्षकों ने मानव शृंखला बनाई। इस दौरान छात्र-छात्राएं अपने हाथों में गीता संदेश के बैनर और तख्तियां लिए हुए थे। सामाजिक, व्यापारी व श्रम संगठनों ने भी गीता जयंती पर आयोजित आयोजनों में शिरकत की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के तत्वावधान में पांडुनगर में मानव शृंखला बनाकर सामूहिक गीता पाठ किया गया। श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के अध्यक्ष डा. उमेश पालीवाल व मानव शृंखला के संयोजक कमल त्रिवेदी ने बताया कि 90 विद्यालयों में मानव शृंखला बनाई गई। इसमें छत्रपति शाहू जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोश राय, बीएसए सुरजीत सिंह, सीबीएसई कोआर्डिनेटर बलविन्दर सिंह का सहयोग रहा। न्यास के महामंत्री परमानंद शुक्ला ने कहा कि विभिन्न व्यापारिक, श्रम और सामाजिक संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर मानव शृंखला बनाई। आइएमए की तरफ से जीएसवीएम में चिकित्सकों के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाई गई। पीएसआइटी व एक्सिस कालेज में मानव शृंखला बनाई गई। गोविन्द नगर चावला मार्केट से सीटीआई चौराहे तक सनातन संगम ने रथों में भगवान श्रीकृष्ण के रूप अर्जुन को उपदेश देने की शोभा यात्रा निकाली गई। बीएनएसडी. शि़क्षा निकेतन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में गीता संदेश मानव शृंखला बनाई गई। कारखानों और कार्यालयों में लघु उद्योग भारती के बैनर तले मानव शृंखला बनाई। कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय स्वरूप नगर में हिंदी विभाग की छात्राओं ने गीता जीवन गीत बने, शांति प्रेम संगीत बने, गीता ग्रन्थ महान है, भारत की पहचान है के नारे लगाते हुए मानव शृंखला बनाई। प्राचार्या प्रो. पूनम विज , विभागाध्यक्ष डा. सोनम सिंह (हिन्दी विभागाध्यक्ष), कल्पना देवी उपस्थित रहीं। चिन्मय मिशन द्वारा श्रीमद् भगवतगीता व तपोवन महाराज की जन्मोत्सव को चिन्मय कुटीर पार्वती बांग्ला रोड पर मनाया गया। आचार्य स्वामी राघवानंद ने बताया कि स्वामी तपोवन जी महाराज केरल में जन्मे 20वीं सदी के एक विद्वान योगी थे। उनका जन्म का नाम सुब्रमण्यम था। उनके जन्मोत्सव के साथ गीता जयंती मनाई गई। विनय सानन, ज्ञानेंद्र गुप्ता, कोमल गुप्ता, अनिल गुप्ता, शैलेश सेतपाल, डा. रीता वर्मा और डा. मनोज अवस्थी मौजूद रहे।

    सिडनी के पैरामेटा में मानव शृंखला बनाई

    आस्ट्रेलिया सिडनी के पैरामेटा के जुबली पार्क में गीता जयंती पर श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास कानपुर के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के नेतृत्व में मानव शृंखला बनाई। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आस्ट्रेलिया में निवास कर रहे लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि गीता एक वैश्विक ग्रंथ है जो किसी धर्म या जाति से संबंध न रख कर मानव व मानवता से जुड़ा है। इसमें मनुष्य की हर समस्या का समाधान है। इसका निरंतर अध्ययन मनुष्य को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। मानव शृंखला में राम सोनी, सुरलक पटेल, रश्मिन, राहुल शुक्ला, विनोद खुराना, चितरंजन बक्शी, राजेन्द्र सिंह, मीरा सोनी, रेवांश सोनी, रश्मि पांडेय उपस्थित रहे।