Maharashtra Mine Accident: महाराष्ट्र में चिखला खदान में स्लैब ढहने से दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
गुरुवार को मैंगनीज (इंडिया) लिमिटेड की चिखला खदान में स्लैब गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना मोइल चिखला वर्टिकल टू अंडरग्राउंड लेवल 3 में 100 मीटर की गहराई पर हुई। घायल श्रमिक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों मृतक श्रमिकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए तुमसर के उप-जिला अस्पताल भेजे गए।

एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र में मैंगनीज (इंडिया) लिमिटेड (एमओआईएल) की चिखला खदान में स्लैब ढहने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। गुरवार को हुए इस हादसे की पुष्टि अधिकारियों ने ।
यह घटना उस समय हुई जब खनन का काम चल रहा था, जिसके कारण स्लैब अचानक धंस गया और श्रमिक मलबे के नीचे फंस गए। बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और घायल श्रमिक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों ने स्लैब ढहने के कारण का पता लगाने और खनन स्थल पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का आकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी है। एमओआईएल के अधिकारियों ने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।