Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बिहार में लालू के शासनकाल में विकसित हुई थी अपराध की संस्कृति, दिलीप जायसवाल ने RJD पर जमकर साधा निशाना

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 03:04 AM (IST)

    बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में बिहार में अपराध की संस्कृति विकसित हुई उसका साया अभी समाप्त नहीं हुआ है। इस कारण बिहार में कुछ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। वहां कानून का राज है और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो रही है। वह बिहार दिवस पर दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    Hero Image
    दिलीप जायसवाल ने बोले लालू यादव के शासनकाल में बिहार में अपराध की संस्कृति विकसित हुई (फोटो- एक्स)

     राज्य ब्यूरो, जागरण, नई दिल्ली। बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में बिहार में अपराध की संस्कृति विकसित हुई, उसका साया अभी समाप्त नहीं हुआ है। इस कारण बिहार में कुछ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। वहां कानून का राज है और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो रही है। वह बिहार दिवस पर दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं पीएम

    जायसवाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, इंडी गठबंधन के नेता क्षेत्र और भाषा में बांटने का काम कर रहे हैं। सभी को देश में कहीं भी रहकर विकसित भारत के लिए काम करने का अधिकार है। देश की सीमा की रक्षा सेना, तो भाजपा विचारधारा और संस्कृत की रक्षा कर रही है।

    बिहार लालटेन युग से बिजली युग में आ गया है

    उन्होंने कहा, बिहार लालटेन युग से बिजली युग में आ गया है। वहां पहले से तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं और प्रधानमंत्री ने इसी वर्ष विक्रमशिला विश्वविद्यालय शुरू करने की घोषणा की है। कहा, बिहार के लोग अपने कर्मभूमि के प्रति आस्था रखते हैं।

    बिहार पांच विकसित राज्यों में एक होगा

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ज्ञान, शांति, अध्यात्म और शौर्य का नाम बिहार है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने में बिहार के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। दिल्ली में भी बिहार के लोग प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। बिहार की संस्कृति और इतिहास ने पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है। वह दिन दूर नहीं जब बिहार पांच विकसित राज्यों में एक होगा।

    ये नेता भी रहे मौजूद

    राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक संजय मयूख, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, दिल्ली पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा, प्रदेश प्रवक्ता डा. अनिल गुप्ता, विधायक चंदन चौधरी उपस्थित थे।