Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मर्द का मतलब समझाएंगे फरहान अख्तर

    By Edited By:
    Updated: Fri, 26 Apr 2013 01:29 AM (IST)

    नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी से आहत फिल्म अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर मर्द नाम से एक अभियान शुरू करने जा रहे हैं। मर्द का मतलब है-मैन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमेनेशन। इस अभियान का मकसद दुष्कर्म और महिलाओं के प्रति भेदभाव के खिलाफ पुरुषों में चेतना जगाना और उन्हें संवेदनशील बनाना है।

    नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी से आहत फिल्म अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर मर्द नाम से एक अभियान शुरू करने जा रहे हैं। मर्द का मतलब है-मैन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमेनेशन। इस अभियान का मकसद दुष्कर्म और महिलाओं के प्रति भेदभाव के खिलाफ पुरुषों में चेतना जगाना और उन्हें संवेदनशील बनाना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरहान चाहते हैं कि देश में एक ऐसा माहौल बने जिसमें महिलाएं खुद को सुरक्षित समझें। उनके इस अभियान से शाहरुख और प्रिटी जिंटा के साथ-साथ क्रिकेटर सुनील गावस्कर, अजय जडेजा भी जुड़ गए हैं। 26 अप्रैल को कोलकाता में केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले मैच के दौरान ये सभी फिल्मी और क्रिकेट सितारे स्टेडियम में एक विशेष प्रकार की मूंछे लगाए दिखाई देंगे। चूंकि आइपीएल भी फरहान के इस अभियान को आगे बढ़ाने में मदद करेगा इसलिए कमेंटेटर समीर कोचर भी मूंछों के साथ नजर आएंगे। फरहान इस मैच के दौरान हजारों नकली, लेकिन रौबदार मूंछे दर्शकों को वितरित कर यह संदेश देंगे कि असली मर्दानगी महिलाओं का सम्मान करने में है।

    फरहान अख्तर सोशल मीडिया के जरिये भी इस अभियान को गति दे रहे हैं। उन्होंने दिल्ली की गुडि़या के साथ दुष्कर्म पर ट्वीट कर कहा है, अगर आप वह पुरुष हैं जो महिलाओं की आजादी, उनकी गरिमा, उनकी सोच, उनकी जिंदगी का सम्मान करते हैं तो आप मर्द हैं। उन्होंने गुड़िया के साथ बर्बरता के बाद एक द्रवित करने वाली कविता भी लिखी है। फरहान को ऐसे किसी अभियान का विचार मुंबई में पल्लवी पुरकायस्थ के साथ पेश आए हादसे के बाद आया था, जिनकी उनके फ्लैट में बर्बर तरीके से एक चौकीदार ने हत्या कर दी थी। फरहान के अभियान को अर्जुन रामपाल, शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रितिक रोशन और विद्या बालन भी समर्थन दे रही हैं। अपनी आगामी फिल्म भाग मिल्खा भाग की तैयारी में जुटे फरहान अपने इस अभियान को स्कूलों और कॉलेजों में ले जाना चाहते हैं।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner