विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन अगस्त को जंतर-मंतर पर जन संसद बुलाएगी आप

By Edited By:
Published: Fri, 25 Jul 2014 09:40 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 09:46 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा भंग करने की अर्जी लेकर राष्ट्रपति भवन व राजनिवास पहुंच चुकी आम आदमी पार्टी [आप] ने अब जन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली विधानसभा भंग करने की अर्जी लेकर राष्ट्रपति भवन व राजनिवास पहुंच चुकी आम आदमी पार्टी [आप] ने अब जन संसद बुलाने का फैसला किया है। तीन अगस्त को पार्टी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है। इसके लिए पूरी दिल्ली से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। कोशिश दिल्ली में चुनाव कराने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालने की होगी।

आप नेताओं का मानना है कि दिल्ली में चुनाव पार्टी के लिए फायदे का सौदा होगा। आप की सरकार गिरने के बाद बिजली-पानी की बढ़ी कीमतों व भ्रष्टाचार को पार्टी इसकी वजह बता रही है। पार्टी ने आप बनाम भाजपा : 49 दिन की सरकार नाम से अभियान भी चलाया हुआ है। इसके साथ ही पार्टी का बिजली आंदोलन भी जारी है। लेकिन यह बात ठीक है कि सारे अभियानों की अहमियत विधानसभा भंग होने पर ही है। इसके लिए पार्टी ने केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बनाया हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट में विधानसभा भंग करने से जुड़ी एक याचिका लंबित है। राष्ट्रपति व राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में केजरीवाल ने दिल्ली में चुनाव कराने की मांग दोहराई है। लेकिन अभी तक पार्टी को इसमें किसी तरह की सफलता नहीं मिली है। अब पार्टी सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ना चाहती है। तीन अगस्त को जंतर मंतर पर प्रदर्शन होगा। इसमें केजरीवाल समेत पार्टी के सभी बड़े नेता शिरकत करेंगे। इसके लिए पूरी दिल्ली में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कानूनी व संवैधानिक औपचारिकताएं अपनी जगह हैं। पार्टी आम लोगों के बीच भी इस मसले को ले जाना चाहती है। इसी मकसद से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

पढ़ें: हरियाणा में चुनाव न लड़ने के फैसले पर आप में टकराव

पढ़ें: केजरीवाल ने उपराज्यपाल के समक्ष कराई विधायकों की परेड