महिलाओं की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी सऊदी अरब में
सऊदी अरब में महिलाओं के लिए सबसे बड़े विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसमें करीब 60 हजार छात्राएं पढ़ सकेंगी।
दुबई। सऊदी अरब में महिलाओं के लिए दुनिया के सबसे बड़े विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसमें करीब 60 हजार छात्राएं पढ़ सकेंगी।
करीब 30 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में फैले प्रिंसेस नोरा बिंत अब्दुल रहमान यूनिवर्सिटी (पीएनयू) के रियाद परिसर के बारे में यह दावा किया गया है कि विश्व में महिलाओं की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी यहां बनेगी। वैश्विक रूप से काम करने वाली एक आर्किटेक्चर कंपनी पर्किन्स प्लस विल ने डार अल हांदासाह के सहयोग से यूनिवर्सिटी का डिजाइन तैयार किया है। परिसरों के निर्माण में आमतौर पर काफी समय लगता है, लेकिन पीएनयू की सभी सुविधाओं का निर्माण एक साथ किया जा रहा है। पर्किन्स प्लस विल और डार ने अधिकांश विभागों में केवल महिलाओं के लिए अनुकूल डिजाइन तैयार किया है। इसमें केवल चिकित्सा केंद्र और शोध केंद्र के कुछ क्षेत्र सह शिक्षा वाले होंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।