विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंक के खिलाफ तुर्की के साथ खड़ा है अमेरिका

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Sun, 11 Dec 2016 12:03 PM (IST)Updated: Sun, 11 Dec 2016 12:53 PM (IST)

व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने रविवार को कड़े ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वॉशिंगटन, पीटीआई। अमेरिका ने रविवार को टर्की में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। इस दौरान अमेरिका ने कहा कि वह सभी आतंकवादियों के खिलाफ टर्की के साथ एक साथ खड़ा है जो वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि अमेरिका ने रविवार को कड़े शब्दों में तुर्की के इस्तांबुल में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है, जिसमें 30 लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे।

पीड़ित परिवारों के प्रति प्रकट की संवेदना

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस हमले में पुलिस बलों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। हम तुर्की के साथ खड़े हैं और हमारा सहयोगी नाटो तुर्की को धमकी देने वाले हर आतंकवादी के खिलाफ है।

अहमदिया समुदाय के मुख्यालय में छापेमारी पर अमेरिका चिंतित

इस्तांबुल में एक फुटबॉल स्टेडियम के बाहर हुआ था धमाका

प्राइस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक शांति और स्थिरता का पक्षधर है। बता दें कि शनिवार को इस्तांबुल में एक फुटबॉल स्टेडियम के बाहर विस्फोट में 29 लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा विस्फोट में एक आत्मघाती हमलावर भी मारा गया था।

ट्रंप प्रशासन में शामिल नहीं होना चाहते हैं गिउलियानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।