विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने हिकमतयार को आतंकी सूची से हटाया

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 04:16 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2017 05:15 PM (IST)

सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने शुक्रवार को आइएस और अल-कायदा प्रतिबंध सूची से हिकमतयार का नाम हटा दिया।

सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने हिकमतयार को आतंकी सूची से हटाया
सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने हिकमतयार को आतंकी सूची से हटाया

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। संयुक्त राष्ट्र ने खतरनाक अफगान लड़ाके गुलबुद्दीन हिकमतयार का नाम आतंकियों की सूची से हटा दिया है। उसके खिलाफ संपत्ति जब्ती और यात्रा प्रतिबंध को निष्प्रभावी किया गया है। 'काबुल का कसाई' नाम से बदनाम लड़ाके और अफगानिस्तान सरकार के बीच हुए शांति समझौते के बाद संयुक्त राष्ट्र ने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें: क्लिंटन की सहयोगी की मदद से मनमोहन संग लंच में शामिल हो पाए थे चटवाल

सुरक्षा परिषद की अल-कायदा और आइएस प्रतिबंध समिति ने शुक्रवार को हिज्ब-ए-इस्लामी आतंकी संगठन के प्रमुख हिकमतयार का नाम आइएस और अल-कायदा प्रतिबंध सूची से हटा दिया। समिति ने कहा है कि इसके बाद हिकमतयार पर संपत्ति जब्ती, यात्रा पर रोक और हथियार प्रतिबंध लागू नहीं होगा। यह प्रतिबंध सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव संख्या 2253 (2015) के पैरा दो के अनुसार लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: ‘अमेरिका के साथ पाकिस्तान के संबंधों को नई ऊंचाई की उम्मीद’

ब्योरे के मुताबिक, 67 वर्षीय हिकमतयार को 20 फरवरी 2003 में सूची में शामिल किया गया था। जनवरी 2011 तक अफगानिस्तान/पाकिस्तान सीमा पर उसे सक्रिय माना जाता था। हिकमतयार ने पिछले वर्ष काबुल में शांति समझौता किया था। वह वर्ष 1997 से ही छिपा हुआ था। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ का करीबी हिकमतयार भारत विरोधी गतिविधियों में भी शामिल था।