विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकवाद पर पीएम मोदी की आलोचना का संयुक्त राष्ट्र ने किया बचाव

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Wed, 06 Apr 2016 08:29 PM (IST)Updated: Thu, 07 Apr 2016 04:44 AM (IST)

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह वैश्विक संस्था की आलोचना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह वैश्विक संस्था की आलोचना की थी उसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने अपना बचाव किया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वो आतंकवाद के मुद्दे पर पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महसचिव बान-की-मून के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने कहा- निश्चित तौर पर हम आतंकवाद के खिलाफ मुकाबला जिम्मेदार नेतृत्व की तरह कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र हर तरह से आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देता है। वो चाहे बात आतंकी विस्फोट की हो या फिर आतंकवाद के पोषण की।

फरहान हक से पीएम मोदी की उन आलोचनाओं पर जवाब पूछा गया था जो उन्होंने ब्रसेल्स में पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र के बारे में की थी। मोदी ने कहा था कि वैश्विक संस्था आतंकवाद के बारे में जानती ही नही है। इसलिए उन्हें नहीं पता है कि आखिर इससे कैसे निपटा जाए।

ये भी पढ़ें- भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा, मसूद अजहर है पठानकोट हमले का हैंडलर

हक ने बताया कि अगले कुछ दिनों के अंदर संयुक्त राष्ट्र जेनेवा में एक बैठक आयोजित करेगा जिसमें कट्टर हिंसावादी तत्वों से कैसे निपटा जाए इस बात पर चर्चा होगी। उन्होंने आगे कहा कि कट्टर हिंसावादी तत्वों के खिलाफ जिन उपायों की बात संयुक्त राष्ट्र करता रहा है और कैसे ये पूरी दुनिया में फैल रहा है इस पर अगले कुछ दिनों में खुद महासचिव बान-की-मून बोलेंगे।

गौरतलब है कि पीएम मोदी का बेल्जियम दौरा राजधानी ब्रसेल्स में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन के पास आईएसआईएस की तरफ से भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाकर सीरियल ब्लास्ट किया गया था।ब्रसेल्स में अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र के पास आतंकवाद से निपटने के लिए सभी तरह के कारगर तंत्र हैं लेकिन उन्हें पता ही नहीं है कि आतंकवाद की परिभाषा क्या है और कैसे इससे निपटा जाना चाहिए।

मोदी ने इस बात पर आगाह करते हुए कहा था- “संयुक्त राष्ट्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा अगर ये वैश्विक संस्था इस बुरे अभिशाप से सही तरीके से नहीं निपटेगी। भारत संयुक्त राष्ट्र से ये बात वर्षों से कह रहा है कि आतंकवाद, आतंकवादी और जो आतंकवादियों की मदद कर रहा है उसकी परिभाषा तय करो।“

मोदी ने कहा था- “मैं नहीं जानता हूं कि कब संयुक्त राष्ट्र ऐसा करेगा और कैसे करेगा। लेकिन, आज जो स्थिति पैदा हो रही है अगर समय रहते इस समस्या का सामाधान नहीं किया तो देर नहीं लगेगी जब ये वैश्विक संस्था पूरी तरह से निरर्थक हो जाएगी।”