विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुखी पाक ने अमेरिका से लगाई गुहार, कहा-भारत को बातचीत की टेबल पर लाएं

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2016 04:01 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 08:10 PM (IST)

भारत को बातचीत के टेबल पर लाने के लिए दुखी पाकिस्तान ने अब वाशिंगटन पर अपना दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद, जेएनएन। उड़ी में भारतीय सेना के बटालियन में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन की तरफ से किए गए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में हाल के दिनों में जो तल्खी आई है उसको लेकर पाक अब बेहद चिंतित नजर आ रहा है। दुखी पाकिस्तान ने अब भारत से बातचीत आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान के अखाबार 'द नेशन' ने पाकिस्तान के अधिकारी के हवाले से लिखा है कि भारत को बातचीत के टेबल पर लाने के लिए अमेरिका पर पाकिस्तान की सरकार की तरफ से दबाव बनाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि ऐसा तब किया जा रहा है जब आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की संदिग्ध भूमिका के बारे में अमेरिका की तरफ से शक किया जा रहा है।

पढ़ें- भारत के साथ रक्षा संधि नहीं करेगा बल्कि रक्षा पार्टनर बनकर रहेगा अमेरिका

पाक के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने 'द नेशन' को बताया कि पाकिस्तान यह नहीं चाहता है कि इस क्षेत्र में युद्ध हो। एक अधिकारी के हवाले से द नेशन ने लिखा, "वाशिंगटन ने हमें यह बताया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर पश्चिमी देश और भारत शक कर रहा है। वे हमारी इन बातों से सहमत हुए कि भारत के साथ बातचीत होनी चाहिए लेकिन उन्होंने ऐसा माना कि भारत का हमारे ऊपर शक बिल्कुल जायज है।"

अधिकारी ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका से इस बात की शिकायत की है कि बातचीत के लिए कई बार प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद भारत की तरफ से उनकी बातचीत की पेशकश को अनदेखा कर दिया गया। जबकि, एक अन्य अधिकारी ने ‘द नेशन’ को बताया कि वाशिंगटन ने पाकिस्तान से कहा है कि वह भारत को बातचीत की टेबल पर लाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी छवि में सुधार लाएं।

पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव की दूसरी डिबेट के बाद यूएस मीडिया ने हिलेरी को बताया 'विनर'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।