विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पनामा पेपर लीक्स: शरीफ के परिवार ने जेआईटी की जांच पर उठाए सवाल

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 24 May 2017 05:01 PM (IST)

जेआईटी के मुखिया वाजिद जिया से नवाज शरीफ के चचेरे भाई ने पूछताछ के बाद जेआईटी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पनामा पेपर लीक्स: शरीफ के परिवार ने जेआईटी की जांच पर उठाए सवाल
पनामा पेपर लीक्स: शरीफ के परिवार ने जेआईटी की जांच पर उठाए सवाल

इस्लामाबाद, एएनआई। पनामा पेपर लीक्स की जांच की आंच में फंसे नवाज शरीफ के परिवार ने संयुक्त जांच दल (जेआईटी) पर सवाल उठाए हैं। शरीफ के बड़े बेटे हुसैन नवाज ने मामले को झूठा बताते हुए इसकी जांच पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर शिकायत की है कि अगर निष्पक्ष जांच करनी है तो जेआईटी के दो अधिकारियों को जांच से हटा दिया जाए। 

इसके अलावा नवाज के परिवार के एक और सदस्य ने अभ्रदता को लेकर जेआईटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जेआईटी के मुखिया वाजिद जिया से नवाज शरीफ के चचेरे भाई ने पूछताछ के बाद जेआईटी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

इस शिकायत को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा दिया गया है। सूत्रों की अगर मानें तो शरीफ के चचेरे भाई इस जांच में मुख्य गवाह हैं। उनसे जेआईटी के 6 सदस्यों ने पूछताछ की थी। हालांकि ये पूछताछ कड़े तरीके से हुई थी। 

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्‍तान के खिलाफ दंडात्‍मक कार्रवाई पर विचार कर रहा भारत'

यह भी पढ़ें: एशिया में भारत के दबदबे को चुनौती मान रहा पाकिस्तान