Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस रेड में मारा गया पेरिस हमले का मास्‍टर माइंड आतंकी अबाउद!

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Thu, 19 Nov 2015 11:55 AM (IST)

    अमेरिका के एक अखबार ने इस बात का दावा किया है कि इस हमले का मास्‍टर मार गिराया गया है। इस हमले में 130 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल ...और पढ़ें

    Hero Image

    पेरिस। अमेरिका के एक अखबार ने इस बात का दावा किया है कि इस हमले का मास्टर मार गिराया गया है। इस हमले में 130 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए पुलिस ने सेंट डेनिस इलाके में अभियान चलाकर एक फ्लैट पर छापा मारा था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी चली जिसके बाद हमले का मास्टरमाइंड मारा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिली जानकारी के मुताबिक छापे के दौरान एक महिला आतंकी ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। इस पूरे ऑपरेशन में करीब सात घंटे का समय लगा और तीन पुलिसकर्मी भी इसमें घायल हो गए। लोगों ने सेंट डेनिस इलाके में करीब सात धमाकों की भी आवाज सुनी। अखबार के मुताबिक अपार्टमेंट से मिले अवशेषों के फॉरेंसिक रिपोर्ट में अबाउद के मारे जाने की पुष्टि की गई है। हालांकि फ्रांस सरकार पुख्ता तौर पर कुछ कहने से बच रही है।

    बताया जा रहा है कि वह अबाउद की चचेरी बहन या पत्नी थी और उसे आत्मघाती हमले का प्रशिक्षण प्राप्त था। इस धरपक़़ड में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    अबाउद के मारे जाने की पुष्टि खुफिया एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने की है। इस पूरे ऑपरेशन में एक महिला समेत पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

    पढ़ें: आतंकी को पकड़ने के लिए चला सात घंटे तक ऑपरेशन