Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NSG में भारत की एंट्री पर नहीं बनीं सहमति, 6 देशों ने किया विरोध

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 24 Jun 2016 05:25 AM (IST)

    ब्राजील, ऑस्ट्रिया अौर न्यूजीलैंड ने भारत को नॉन एनपीटी देश बताते हुए एनएसजी में इसकी एंट्री का विरोध किया है।

    Hero Image

    सियोल। भारत की एनएसजी में सदस्यता को लेकर जारी कोशिशेें फेल होती नजर अा रही है। बैठक में भारत की एंट्री को लेकर अब तक कुछ सहमति नहीं बन पाई है। एनएसजी में भारत की एंट्री के विरोध में चीन के अलावा आयरलैंड और तुर्की भी शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्राजील, ऑस्ट्रिया अौर न्यूजीलैंड ने भारत को नॉन एनपीटी देश बताते हुए एनएसजी में इसकी एंट्री का विरोध किया है। एनएसजी में पाकिस्तान की एंट्री को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई ।

    इससे पहले चीन के विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन की बैठक में शामिल होने ताशकंद पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की।

    विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने शी जिनपिंग से मुलाकात में अपील की कि चीन एनएसजी के लिए भारत की दावेदारी का ईमानदारी और निष्पक्ष तरीके से मूल्यांकन करें। नरेंद्र मोदी ने एससीअो में भारत की सदस्यता के लिए समर्थन किए जाने पर चीनी राष्ट्रपति का आभार जताया।

    बता दें कि सियोल में एनएसजी देशों के पूर्ण सत्र के पहले फ्रांस ने एनएसजी में एंट्री के लिए भारत के समर्थन का ऐलान किया था। फ्रांस ने इस बारे में बुधवार को एक बयान जारी किया था। अमेरिका ने भारत के समर्थन का पहले ही ऐलान किया है।

    इस बीच मैक्सिको ने भी एनएसजी में भारत की सदस्यता का समर्थन किया है। मैक्सिकन राजदूत ने कहा कि वह भारत के साथ ही सभी एनपीटी देशों के एनएसजी में शामिल होने का समर्थन करते हैं।

    पढ़ेंः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की

    क्या है एनएसजी?
    - न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप 48 देशों का संगठन
    - परमाणु ईंधन, उससे जुड़े साजो सामान, तकनीक पर नियंत्रण
    - परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल पर जोर
    - 1974 के पोकरण परमाणु परीक्षण के बाद गठन
    - एनपीटी पर दस्तखत करने वालों से ही कारोबार

    एनएसजी में भारत की कवायद
    - एनएसजी में शामिल होने की भारत की अर्जी
    - परमाणु अप्रसार में भारत का ठोस रिकॉर्ड
    - परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण इस्तेमाल
    - चीन भारत को सदस्य बनाने के खिलाफ
    - भारत ने एनपीटी पर दस्तख़त नहीं किए: चीन
    - नॉर्वे, न्यूज़ीलैंड, द. अफ्रीका को भी ऐतराज़
    - अमेरिका भारत की सदस्यता के समर्थन में
    - 48 में से अधिकतर देश भारत के समर्थन में

    पढ़ेंःसियोल मीटिंग पर टिकी नजर, NSG सदस्यता के लिए भारत ने झोंकी ताकत

    एनएसजी में भारत की सदस्यता का विरोध करने वाले देश

    - चीन
    - ब्राजील
    - ऑस्ट्रिया
    - न्यूजीलैंड
    -अायरलैंड
    -तु्र्की