विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लापता एमएच370 में सवार यात्रियों के परिजन अब खुद विमान का मलबा खोजेंगे

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 22 Nov 2016 06:01 AM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2016 06:15 AM (IST)

माना जाता है कि विमान दक्षिणी हिंद महासागर में दुघर्टनाग्रस्त हुआ था।

News Article Hero Image

कुआलालंपुर, जेएनएन। मलेशियाई एयरलाइंस के दो साल पहले लापता हुए विमान एमएच 370 पर सवार यात्रियों के परिजन ने कहा है कि विमान का मलबा खोजने के लिए वे मेडागास्कर जाएंगे और यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि लापता विमान के साथ आखिर हुआ क्या था। जांचकर्ताओं को किसी विमान के छह टूटे-फूटे हिस्से मिले थे जो संभवतः उसी जेट विमान के थे जिसने मार्च 2014 में कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी।

इस दौरान विमान में चालक दल समेत 239 यात्री सवार थे। माना जाता है कि विमान दक्षिणी हिंद महासागर में दुघर्टनाग्रस्त हुआ था। यहां लंबे समय से तलाश जारी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। ऐसे में यह कयास भी लगाए गए कि यह तलाशी अभियान भी जल्द ही बंद हो सकता है।

लापता विमान में सवार लोगों के परिवारों ने एक संगठन वॉइस 370 बनाया है। संगठन का कहना है कि अब तक जो भी मलबा मिला है वह अफ्रीका के पूर्वी तट के आसपास ही मिला है। संगठन का कहना है, "जो मिला वह महत्वपूर्ण खोज है। इसके बावजूद किसी भी जिम्मेदार पक्ष ने व्यवस्थित ढंग से तलाश की कोशिश नहीं की।

इसके चलते हमें खुद जाकर मलबा तलाशने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।"ग्रेस सबाथिराई नाथन की मां एनी डेजी भी इसी विमान में सवार थी। ग्रेस अब चीन, मलेशिया और फ्रांस के लोगों के साथ मिलकर मेडागास्कर जाएंगी। यह समूह 3 दिसंबर से 11 दिसंबर तक के इस दौरे का खुद ही खर्च उठाएगा।

इराक में आइएस के 40 आतंकी मारे गए, 3 पुलिसकर्मियों की भी मौत

आर्कटिक के तापमान में 20 डिग्री की वृद्धि