Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्राजील की जेल में भड़की हिंसा, 60 की मौत, अधिकतर का काटा गला

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Tue, 03 Jan 2017 07:24 AM (IST)

    ब्राजील की जेल में भड़की हिंसा में करीब 60 कैदियों की मौत हो गई है। इनमे से अधिकतर अश्‍वेत हैं। पुलिस के मुताबिक अधिकतर का सिर धड़ से अलग कर दिया गया है।

    मनौस (एएफपी। ब्राजील की जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हिंसा में 60 कैदियों की मौत हो गई। ग्लोबो टीवी नेटवर्क ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। यह जेल मनाओस शहर के अमेजन जंगल में स्थित है। हिंंसा के दौरान करीब 130 कैदी जेल से फरार बताए गए हैं। स्टेट पब्लिक सिक्योरिटी के सचिव के मुताबिक इस दौरान कैदियों ने कुछ जेलकर्मियों को बंधक भी बना लिया था। उनके मुताबिक जेल में तलाशी अभियान के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक सुरंगों का भी पता चला है। उन्होंने बताया है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता नागरिकों और जेल की सुरक्षा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्वीरें : ब्राजील की जेल में खूनी संघर्ष में 60 की मौत, कईयों के सिर कलम

    प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख पेद्रो फ्लोरेंसियों ने बताया कि हिंसा रविवार को हुई। दोनों गिरोह मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक इस हिंसा में मारे गए अधिकतर कैदियों सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। कईयों को जिंदा ही जला दिया गया है। शव इस कदर खराब हालत में मिले हैं कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

    हिंसा के बाद अधिकतर कैदियों के परिजनों ने अपनों की खैर-खबर के लिए जेल का रुख किया

    गौरतलब है कि ग्राजील की भीड़ भरी और खराब व्यवस्था वाली जेलों में ऐसी घटनाएं आम है। न्याय मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 2014 के अंत तक करीब 6,22,000 लोग जेलों में बंद थे। इनमें ज्यादातर अश्वेत हैं।

    सभी अंतरराष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner