मछली से निकलती है ऐसी लाइट जो न रुकती है, न दिखती है
एक समुद्री जीव है मैंटिस श्रिंप। इसे अपने साथी से संवाद करना होता है तो इसके शरीर से एक खास किस्म की रोशनी निकलती है। रोशनी ऐसी कि आमतौर पर किसी दूसरे जीव को नहीं दिखती। यह बीच के किसी पदार्थ की वजह से रुकती भी नहीं है।
लंदन। एक समुद्री जीव है मैंटिस श्रिंप। इसे अपने साथी से संवाद करना होता है तो इसके शरीर से एक खास किस्म की रोशनी निकलती है। रोशनी ऐसी कि आमतौर पर किसी दूसरे जीव को नहीं दिखती। यह बीच के किसी पदार्थ की वजह से रुकती भी नहीं है। अब वैज्ञानिक रोशनी के इस अनोखे स्वरूप का विकास करने में लगे हैं।
मैंटिस श्रिंप झींगा मछली जैसा जीव है। इसके कई पैर होते हैं। इनकी करीब 400 प्रजातियां पाई जाती हैं। इसकी प्रजाति के अधिकांश जीव करीब 10 सेंटीमीटर बड़े होते हैं। कुछ 38 सेंटीमीटर तक भी बड़े हो जाते हैं। इन्हें पकड़ने की कोशिश करने पर ये डंक मारते हैं। इस प्रजाति के बड़े जीव इस तरह के संघर्ष की क्षमता रखते हैं कि पालने की कोशिश करने पर एक्वेरियम तोड़ दें।
कैसे पता किया
ब्रिटेन के ब्रिस्टल विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ बायोलीजिकल साइंस के शोधार्थियों ने मैंटिस श्रिंप के शरीर से निकलने वाली रोशनी के अध्ययन के दौरान कई अजीब बातें पाईं। इकोलॉजी ऑफ विजन ग्रुप में अध्ययन के दौरान एनाटोमी के साथ-साथ प्रकाश को भी मापा गया।
रोशनी काफी कम और माइक्रोस्कोप से देखने पर भी पतली-सी दिखती है। मगर, यह किसी पदार्थ या जीव के आर-पार जाने की जगह उसे लांघ जाती है। इसका सिग्नल भी बहुत मजबूत है। विभाग के डॉ. निकोलस रॉबर्ट्स के अनुसार, इस तरह की तकनीक अब तक बनाई तो नहीं ही गई है, सुनी भी नहीं गई है। यह संवाद की प्रकृति की अपनी व्यवस्था है।
क्या है उपयोग
रॉबर्ट्स का कहना है कि रोशनी के इस सबसे कम आकार-प्रकार के साथ सीधी रेखा के अलावा भी उसके चल पाने के तौर-तरीके पर हम काम कर रहे हैं। यह प्रकाश टेक्नोलॉजी वाले उद्योग के लिए काफी काम की चीज होगी।
सफल रहने पर कैमरा, डीवीडी प्लेयर और सनग्लास जैसे उपकरणों में इनका उपयोग संभव होगा। यह जानने लायक बात है कि इस अध्ययन की फंडिंग अमेरिकी वायुसेना कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।