मशहूर डीजे, जो करता था मुर्दो से सेक्स, आंखों के बनवाता था गहने
दिवगंत ब्रिटिश डीजे जिमी सैविले का जो सच सामने आया है वह किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं है। सैविले मुर्दो के साथ सेक्स करता था और उनकी आंखें निकलकर उनके ग ...और पढ़ें

लंदन। दिवगंत ब्रिटिश डीजे जिमी सैविले का जो सच सामने आया है वह किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं है। सैविले मुर्दो के साथ सेक्स करता था और उनकी आंखें निकलकर उनके गहने बनवाता था। नेशनल हेल्थ सर्विसेज की रिपोर्ट के बाद ब्रिटेन में हड़कंप मच गया है। सैविले सेक्स को लेकर हमेशा से विवादों में रहा था। उसपर बाल यौन शोषण का भी आरोप था।
रिपोर्ट के अनुसार डीजे, टीवी प्रेजेंटर और विवादित शख्सियत जिमी सैविले एनएचएस अस्पतालों में शवों के साथ सेक्स करता था। इतना ही नहीं, हैवानियत की हदें पार करते हुए वह शवों के साथ सेक्स करने के बाद उनकी आंखें तक निकाल लेता था और उनसे गहने [अंगूठी आदि] बनवाता था।
जांचकर्ताओं के मुताबिक सैविले ने दशकों तक ब्रिटेन के कई अस्पतालों में मरीजों का यौन शोषण और शवों के साथ सेक्स किया था। गौरतलब है कि सैविले 1970 से 1980 के दशक में ब्रिटेन का सबसे बड़ा टीवी स्टार था। उसने पांच साल से लेकर 75 साल के लड़कों, लड़कियों, पुरूषों और महिलाओं का यौन शोषण किया था। उसे सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में आने-जाने की पूरी छूट थी।
एनएचएस की रिपोर्ट में जांचकर्ताओं के हवाले से कहा गया कि सैविले को ब्रिटेन के अस्पतालों में आने-जाने की पूरी छूट मिली हुई थी। अपने स्टारडम को फायदा उठाते हुए उसने मरीजों और अस्पताल कर्मियों का खुलकर यौन शोषण किया। इस दौरान उसने पांच से 75 साल की करीब 103 बच्चियों और औरतों को अपनी हवस का शिकार बनाया था। रिपोर्ट में उन 50 जगहों का जिक्र किया गया है जहां सैविले ने पीड़ितों को निशाना बनाया। इनमें लीड्स, ब्रॉडमूर और स्टोक मैंडेविले हॉस्पिटल शामिल हैं। जांचकर्ताओं का कहना है कि सिर्फ अस्पतालों में ही सैविले ने 100 से ज्यादा बच्चियों और औरतों को निशाना बनाया। एक घटना में जब सैविले ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म करना चाहा तो उसने खुद को बचाने के लिए एक पुल से छलांग लगा दी थी।
सैविले का जन्म 31 अक्टूबर 1926 को ब्रिटिश शहर लीड्स में हुआ था। 84 साल की उम्र में 29 अक्टूबर 2011 को उसे अपने घर में मृत पाया गया था। उसकी मौत को संदिग्ध नहीं माना जाता है। इससे पहले निमोनिया की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 अगस्त 1997 को उसकी हार्ट बाइपास सर्जरी भी की गई थी।
उधर, स्वास्थ्य सचिव जेरेमी हंट ने सरकार की ओर से पीड़ितों से माफी मांगी है। हंट ने यह कहते हुए माफी मांगी कि सरकार पीड़ितों को एक ऐसे इंसान से बचाने में नाकाम रही जिसे सनकी राष्ट्रीय खंजाची माना जाता था, जो बाद में बीमार यौन उत्पीड़क बन गया। जांचकर्ताओं ने 60 लोगों से संपर्क किया। इनमें से आधे मरीजों ने दावा किया है कि 1962 और 2009 तक सैविले ने उनका यौन उत्पीड़न किया। 2009 को सैविले की उम्र 82 साल थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।