Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापानी खाना आपको दे सकता है लंबी उम्र, जानिए कैसे

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Wed, 23 Mar 2016 08:23 PM (IST)

    जापानी भोजन अपनाने से दीर्घायु बना जा सकता है। इस खानपान से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। यह दावा एक नए अध्ययन में किया गया है।

    टोक्यो: जापानी भोजन अपनाने से दीर्घायु बना जा सकता है। इस खानपान से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। यह दावा एक नए अध्ययन में किया गया है।

    शोधकर्ताओं ने कहा कि जापानी लोगों के दीर्घायु होने में अनाज, सब्जी, फल, मछली और मीट के संतुलित सेवन का योगदान हो सकता है। जापानी सरकार ने 2005 में खाद्य गाइड पेश किया था। इसमें जापानी लोगों को संतुलित और गुणवत्तापरक भोजन करने के बारे में जानकारी दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टोक्यो स्थित नेशनल सेंटर फॉर ग्लोबल हेल्थ एंड मेडिसिन में कायो कुरोटानी के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने खाद्य गाइड के पालन और मृत्यु दर के बीच संबंध स्थापित करने के लिए अध्ययन किया। उन्होंने 45-75 साल के 36,624 पुरुषों और 42,920 महिलाओं को एक प्रश्नावली भरने को कहा।

    इसमें उनसे भोजन और जीवनशैली से जुड़े सवाल पूछे गए थे। इसके बाद शोधकर्ताओं ने इसका विश्लेषण किया। इस अध्ययन का प्रकाशन बीएमजे में किया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner