Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला का निधन

    By Atul GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 09 Feb 2016 08:22 AM (IST)

    न्यूज एजेंसी एएनआइ के मुताबिक नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला का निधन हो गया है। सुशील कोईराला का जन्म 12 अगस्त 1939 को नेपाल के मोरांग जिले में हुआ था।

    नई दिल्ली। न्यूज एजेंसी एएनआइ के मुताबिक नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला का निधन हो गया है। सुशील कोईराला का जन्म 12 अगस्त 1939 को नेपाल के मोरांग जिले में हुआ था।

    कोईराला 11 फरवरी 2014 से 10 अक्टूबर 2015 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। इसके अलावा कोईराला साल 2010 से नेपाल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी थे।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने सुशील कोइराल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कोइराला के निधन से नेपाली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा भारत ने अपना अमुल्य साथी को खो दिया है।

    सुशील कोईराला का राजनीतिक जीवन

    वी पी कोइराला की प्रजातान्त्रिक समाजवादी धारा से प्रेरित होकर सन् 1950 में कोईराला राजनीति में आए और सन 1955 में वे नेपाली कांग्रेस से जुड़े। इसके बाद सन1 9 61 में राजा महेन्द्र द्वारा प्रजातन्त्र का हरण होने के बाद कोईराला 16 साल तक भारत में रहे और यहां रहकर उन्होंने नेपाली काँग्रेस के मुखपत्र तरुण का संपादन किया। सुशील कोईराला ने नेपाल और भारत में करीब 6 साल तक राजनैतिक बन्दी के रूप में भी गुजारा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें