Move to Jagran APP

फो‌र्ब्स सूची: बिल गेट्स दुनिया में सबसे अमीर, मुकेश अंबानी 36वें नंबर पर

अमेरिकी आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स 75 अरब डॉलर (करीब 517 हजार करो़ड़ रुपए) की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

By kishor joshiEdited By: Published: Wed, 02 Mar 2016 12:43 AM (IST)Updated: Wed, 02 Mar 2016 08:47 AM (IST)

न्यूयॉर्क। अमेरिकी आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स 75 अरब डॉलर (करीब 517 हजार करो़ड़ रुपए) की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। फो‌र्ब्स की दुनिया के अमीरों की वार्षिक सूची में उनका स्थान पहला है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत में सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फो‌र्ब्स की सूची में उनका स्थान 36 वां है।

loksabha election banner

पढ़ें: बीजिंग में दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति, न्यूयॉर्क को छोड़ा पीछे

2016 की सूची में 84 भारतीयों के साथ कुल 1810 अमीरों ने जगह बनाई है। पिछले साल इस सूची में 1826 नाम थे। गेट्स लगातार तीसरे साल इस सूची में पहले स्थान पर रहे हैं। बीते 22 साल में वे 17 बार इस सूची में पहले पायदान पर रहे हैं। इस साल की सूची के अनुसार उनका नेटवर्थ 75 अरब डॉलर है जो कि पिछले साल की तुलना में 4.2 अरब डॉलर (करीब 28 हजार करोड़ रुपए) कम है। सूची के अनुसार मुकेश अंबानी (58) भारत के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं। यह अलग बात है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर उनकी तेल एवं गैस कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर प़़डा है। पत्रिका ने अंबानी के नेटवर्थ 20.6 अरब डॉलर (करीब 139 हजार करोड़ रुपए) आंकी है और सूची में उन्हें 36वें स्थान पर रखा है।

पढ़ें: फोर्ब्स की लिस्ट में विराट कोहली और सानिया मिर्जा के नाम की रही धूम

सूची में स्पेन के अरबपति रिटेल कंपनी जारा के संस्थापक अमानसियो ओर्तेगा दूसरे, बर्कशियर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफेट तीसरे, मैक्सिको के अरबपति कार्लोस स्लिम चौथे एवं ऐमजॉन के सीईओ जेफ बेजोस पांचवें स्थान पर हैं। भारत से 84 अरबपतियों को इस सूची में शामिल किया गया है। इनमें दिलीप सांघवी 44वें, विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 55वें, एचसीएल के सह संस्थापक शिव नाडार 88वें स्थान पर है। इसके अलावा लक्ष्मीनिवास मित्तल (135वें), सुनील मित्तल (219वें), गौतम अडाणी व सावित्री जिंदल (453वें), राहुल बजाज (722वें), एनआर नारायणमूर्ति (959वें) एवं आनंद महिंद्रा (1577वें) भी इस सूची में प्रमुख भारतीय नाम हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.