Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शांति के नोबेल से नवाजा गया यूरोपीय यूनियन

    By Edited By:
    Updated: Mon, 10 Dec 2012 10:32 PM (IST)

    ओस्लो। यूरोपीय संघ [ईयू] को सोमवार को यहां वर्ष 2012 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। इस खास मौके के लिए किसी एक शख्सियत के चुनाव में फंसे ईयू ...और पढ़ें

    Hero Image

    ओस्लो। यूरोपीय संघ [ईयू] को सोमवार को यहां वर्ष 2012 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। इस खास मौके के लिए किसी एक शख्सियत के चुनाव में फंसे ईयू ने अपने तीन शीर्ष अधिकारियों को पुरस्कार प्राप्त करने भेजा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समान लक्ष्य के बावजूद यूरोपीय संघ यह तय नहीं कर पा रहा था कि उसकी ओर से यह पुरस्कार कौन ग्रहण करेगा। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रैंकोइस ओलांदे समेत 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ के कई नेता समारोह में शामिल हुए, लेकिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने इससे दूरी बनाए रखी। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष हर्मन वेन रॉम्पी के साथ यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुअल बारोसो और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिन शल्ज ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। रॉम्पी ने इस मौके पर कहा, 'शांति के 60 साल। यूरोप के लंबे इतिहास में यह ऐतिहासिक क्षण है। यूरोपीय संघ ने यूरोप को शांति का महाद्वीप बनाने में अहम भूमिका अदा की है।'

    गत 12 अक्टूबर को इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल समिति ने भी कहा था, 'यूरोप को युद्ध के महाद्वीप से शांति के महाद्वीप में बदलने में यूरोपीय संघ ने अहम भूमिका अदा की है।' लेकिन, पिछले हफ्ते नोबेल शांति विजेता दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु ने यूरोपीय संघ को इस सर्वोच्च सम्मान के अयोग्य बताया था।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर