विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत ने सीमा पार अपराधों पर नेपाल से की चर्चा

By Edited By:
Published: Sun, 21 Sep 2014 06:09 AM (IST)

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नेपाल यात्रा के दौरान सीमा पार अपराध के मुद्दे पर यहां के नेतृत्व से चर्चा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काठमांडू। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नेपाल यात्रा के दौरान सीमा पार अपराध के मुद्दे पर यहां के नेतृत्व से चर्चा की। राजनाथ ने बताया कि नकली नोटों पर रोकथाम समेत सीमा पार से हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर एक तंत्र विकसित करने के लिए नेपाली अधिकारियों से विस्तृत चर्चा हुई।

साथ ही, नेपाल के साथ लंबित प्रत्यर्पण संधि पर बातचीत जारी रहने की बात कही। वह यहां सार्क देशों के गृह मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने आए थे।

नई दिल्ली रवाना होने से पहले यहां राजनाथ ने कहा कि नकली नोटों का अवैध धंधा भारत की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। भारत तेजी से फैलते नकली नोटों के इस धंधे को लेकर समय समय पर नेपाल को आगाह करता रहा है।

नकली नोट पाकिस्तान से नेपाल भेजकर भारत लाए जाते हैं, जिसका इस्तेमाल देश में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में किया जाता है। आतंकवाद के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि हम आंतकवाद से जुड़ी सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। नेपाल में शांति, स्थिरता व समृद्धि भारत के हितों के लिए महत्वपूर्ण है।

पढ़ें: प्राकृतिक आपदाओं से मिलकर लड़ेंगे भारत-नेपाल

पढ़ें: पड़ोसी देशों से मधुर संबंध चाहता है भारत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।