विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय शांति सैनिकों को किया सम्मानित

By Edited By:
Published: Sat, 31 May 2014 01:51 AM (IST)Updated: Sat, 31 May 2014 03:29 AM (IST)

संयुक्त राष्ट्र ने 106 शांति सैनिकों को सम्मानित किया है। इनमें आठ भारतीय हैं। इन सैनिकों की शांति अभियानों में मृत्यु हो गई थी। भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि सुरक्षा परिषद को समस्याग्रस्त देशों में राजनीतिक स्थिति में सुधार लाने के लिए काम करना चाहिए। शांति सैनिकों का अभियान अस्थिरता का समाधान न

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने 106 शांति सैनिकों को सम्मानित किया है। इनमें आठ भारतीय हैं। इन सैनिकों की शांति अभियानों में मृत्यु हो गई थी। भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि सुरक्षा परिषद को समस्याग्रस्त देशों में राजनीतिक स्थिति में सुधार लाने के लिए काम करना चाहिए। शांति सैनिकों का अभियान अस्थिरता का समाधान नहीं है।

बृहस्पतिवार को शांति सैनिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने शांति सैनिकों के लिए बनाए गए नए स्मारक पर माल्यार्पण किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अशोक कुमार मुखर्जी इस अवसर पर उपस्थित थे। इसके बाद बान ने एक समारोह की अध्यक्षता की जिसमें 106 शांति सैनिकों को क‌र्त्तव्य पालन के दौरान साहस और बलिदान के लिए प्रतिष्ठित डैग हैमरस्कजोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इस पदक का नाम संयुक्त राष्ट्र के दूसरे प्रमुख के नाम पर रखा गया है। भारतीय सैनिकों की ओर से मेडल मुखर्जी ने ग्रहण किया। इन सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र मिशन में प्राण न्योछावर कर दिए थे।

इनमें हरियाणा के तीन वीर सपूत शामिल हैं। इन भारतीय सैनिकों में दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में शामिल रहे महेंद्रगढ़ जिले के सुरहेती पिलानिया निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल महिपाल सिंह, लांस नायक नंद किशोर जोशी, हवलदार हीरालाल, नायब सूबेदार शिव कुमार पाल और हवलदार भरत ससमाल शामिल हैं। मेडल पाने वालों में भिवानी जिले के चरखी दादरी निवासी सूबेदार धर्मेश सांगवान और गुड़गांव के भौंडसी निवासी कुमार पाल सिंह भी शामिल हैं, जिनकी पिछले वर्ष 19 दिसंबर को अकाबो में ड्यूटी के दौरान शहादत हो गई थी। इनके अलावा सिपाही रामेश्वर सिंह को भी मेडल प्रदान किया गया है। वह कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात थे और फरवरी, 2013 में शहीद हो गए थे।

इनके अलावा सिपाही रामेश्वर सिंह को भी मेडल प्रदान किया गया है। वह कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात थे और फरवरी, 2013 में मारे गए थे।

पढ़े: भारतीय सैनिकों ने बचाई कई जानें

मेरे लाडले ने देश का नाम रोशन किया है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।