विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीवार के लिए मेक्सिको से आयात पर 20 फीसदी कर लगा सकते हैं ट्रंप

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 06:54 PM (IST)

ह्वाइट हाउस के प्रवक्ता सेआन स्पिसर ने ट्रंप के साथ फिलाडेल्फिया से वाशिंगटन डीसी आ रहे संवाददाताओं को आयात कर प्रस्ताव की जानकारी दी।

दीवार के लिए मेक्सिको से आयात पर 20 फीसदी कर लगा सकते हैं ट्रंप
दीवार के लिए मेक्सिको से आयात पर 20 फीसदी कर लगा सकते हैं ट्रंप

वाशिंगटन, प्रेट्र। मेक्सिको की सीमा पर दीवार निर्माण के लिए अमेरिका आयात पर 20 फीसदी कर लगा सकता है। अभी केवल मेक्सिको से होने वाले आयात पर कराधान का प्रस्ताव है। लेकिन भविष्य में उन सभी देशों से होने वाले आयात पर कर थोपा सकता है जिनके साथ अमेरिका को व्यापार घाटा का समना करना पड़ रहा है। ऐसे देशों में भारत और चीन भी शामिल हैं। ह्वाइट हाउस के प्रवक्ता सेआन स्पिसर ने ट्रंप के साथ फिलाडेल्फिया से वाशिंगटन डीसी आ रहे संवाददाताओं को आयात कर प्रस्ताव की जानकारी दी।

अभी दीवार निर्माण के लिए कर लगाने पर विचार किया जा रहा है। लेकिन ट्रंप प्रशासन ने भारत और चीन से होने वाले आयात पर भी कर प्रस्ताव का प्रभाव पड़ने का संकेत दिया है। इन देशों के साथ भी अमेरिका को व्यापार घाटा का सामना करना पड़ रहा है।

स्पिसर ने कहा, 'जिन देशों के साथ मेक्सिको की तरह व्यापार घटा हो रहा है उनसे होने वाले आयात पर कर लगाया जाएगा। यह समग्र कर सुधार व्यापार घाटा से उबरने का एक उपाय है। अन्य 160 देश भी ऐसा करते हैं।' उन्होंने कहा कि इस तरीके से दीवार निर्माण के लिए प्रतिवर्ष अरबों डॉलर जुटाया जा सकता है। दीवार से सीमा सुरक्षित रहेगी और गैरकानूनी आव्रजकों को रोकने में हो रहा अनावश्यक खर्च भी बचेगा।

निरर्थक थी मेक्सिको के राष्ट्रपति की अमेरिका यात्राः ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक्यूए पेना निएटो ने आपसी सहमति से अपनी अमेरिका यात्रा रद की है। मेक्सिको के राष्ट्रपति अगले सप्ताह अमेरिका आने वाले थे। सीमा पर दीवार निर्माण की घोषणा के बाद उन्होंने अपनी यात्रा टाल दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका के साथ सम्मानजनक व्यवहार और दीवार के लिए भुगतान करने पर राजी होने तक मेक्सिको के राष्ट्रपति की यात्रा बेनतीजा होगी।

यह भी पढ़ेंः ट्रंप के ट्वीट से नाराज हुए मैक्सिको के राष्ट्रपति,रद की अमेरिकी यात्रा

यह भी पढ़ेंः ट्रंप ने एशियाई पृष्ठभूमि के कारोबारी को नौसेना मंत्री नामित किया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।