Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजा में आइएस का आत्‍मघाती हमला, 2 की मौत 5 घायल

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Thu, 17 Aug 2017 12:01 PM (IST)

    आत्मघाती हमला दक्षिणी गाजापट्टी के शहर राफेह और मिस्र की सीमा के बीच हुआ। मरने वालों में आत्‍मघाती हमलावर भी शामिल है।

    गाजा में आइएस का आत्‍मघाती हमला, 2 की मौत 5 घायल

    गाजा, आइएएनएस। दक्षिणी गाजापट्टी और मिस्र के बीच सीमा पर एक आइएस आतंकी द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्‍य घायल हो गए। मरने वालों में आत्‍मघाती हमलावर भी शामिल है।

    समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से बताया कि यह आत्मघाती हमला दक्षिणी गाजापट्टी के शहर राफेह और मिस्र की सीमा के बीच हुआ। अधिकारी ईयाद अल-बोजोम ने कहा, सीमा सुरक्षाबल ने मिस्र से सटी सीमा के पास जा रहे दो लोगों को रोका, मगर तभी उसमें से एक ने खुद को उड़ा दिया। इसमें उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमले में सुरक्षाबल के जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक, हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक सीमा सुरक्षाबल के अधिकारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें: यहां पर्यटकों को कराया जाता है 'आतंकवाद-रोधी' कोर्स, फीस भी है बेहद कम