Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में दोस्त की कर दी हत्या, दोनों में कई बार हो चुका था विवाद; आना-जाना था जारी

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 11:22 PM (IST)

    अमृतसर की गुमटाला कॉलोनी में अवैध संबंधों के शक में सुखविंदर सिंह और उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने अपने दोस्त गुरिंदर सिंह (45) की दातर से हत्या कर दी। गुरिंदर पेशे से सिक्योरिटी गार्ड था। सुखविंदर को शक था कि गुरिंदर के उसकी पत्नी से संबंध हैं, जिस पर पहले भी विवाद हो चुका था। वीरवार शाम को हुए हमले में गुरिंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

    Hero Image

    सांकेतिक फोटो।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना कैंटोनमेंट के अधीन पड़ते गुमटाला कॉलोनी में अवैध संबंधों के संदेह में दो युवकों ने अपने ही दोस्त की दातर मारकर हत्या कर दी। घटना वीरवार शाम को घटी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुरिंदर (45) के शव को कब्जे में ले लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। एसीपी शिव दर्शन ने बताया कि गुरुवाली गांव निवासी सुखविंदर सिंह और उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुमटाला कॉलोनी निवासी गुरिंदर सिंह पेशे से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह काफी हंसमुख किस्म का व्यक्ति था। पिछले कुछ सालों से उसकी दोस्ती गुमटाला कॉलोनी (वर्मतान गुरुवाली गांव) में रहने वाले सुखविंदर सिंह के साथ हुई थी।

    दोनों का एक दूसरे के घरों में भी आना जाना शुरू हो गया। लेकिन सुखविंदर सिंह काफी संकीर्ण सोच का व्यक्ति था। उस बीच उसे संदेह होने लगा था कि सिक्योरिटी गार्ड गुरिंदर सिंह के रिश्ते उसकी पत्नी ज्योति के साथ हैं। इसे लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हो चुका था।

    वीरवार की शाम इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। लेकिन लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर दिया। इस बात की रंजिश में सुखविंदर सिंह ने अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के साथ मिलकर गुरिंदर सिंह के घर के पास उसे घेर लिया। तेजधार दातर से उस पर कई वार किए गए।

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित वारदात स्थल से फरार हो गए। ज्यादा खून बह जाने के कारण गुरिंदर सिंह की वहीं मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

    comedy show banner
    comedy show banner