Maiya Samman Yojana: बंद हो गया मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल? BDO ने दिया ताजा अपडेट
मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी राशि न मिलने से परेशान हैं, जबकि कुछ अन्य को राशि मिल रही है। वे बैंक और सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। राशि आने की गति धीमी हो गई है और उन्हें योजना से बाहर किए जाने का डर सता रहा है। बीडीओ ने बताया कि योजना का पोर्टल बंद होने के कारण समस्या का कारण पता नहीं चल पा रहा है।

संवाद सूत्र, भरनो (गुमला)। मंईयां सम्मान योजना की राशि से वंचित लाभार्थी एक बार फिर बेचैन और परेशान नजर आ रहे हैं। इसका कारण है कि कुछ लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में को राशि क्रेडिट हो रही है, लेकिन कुछ लाभार्थियों के अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं।
लाभार्थी इस बात को लेकर परेशान हैं कि किस खाते में राशि आ रही है और किस खाता में नहीं। बैंक खाते में राशि नहीं आने के कारणों को जानने के लिए लाभार्थी कभी बैंक तो कभी प्रज्ञा केंद्र, कभी ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर से जांच कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
कहीं भी लाभुकों को संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। पहली, दूसरी और तीसरी के बाद लाभुकों के खाते में जिस रुझान के साथ पैसा आ रहा था उस रुझान से अभी पैसा नहीं आ रहा है। लाभुकों को छंटनी का भी भय सता रहा है। जिस कारण घर व खेती-बाड़ी का काम छोड़कर महिलाएं ब्लॉक और बैंक क चक्कर लगा काट रही हैं।
बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंईयां सम्मान का पोर्टल ही अभी बंद है। जिसके कारण यह पता नहीं चल पा रहा है कि किन कारणों से लाभुकों को इसका लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। पोर्टल खुलने के बाद ही कारणों का पता लगाकर सुधार किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।