विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर को बड़ी उपलब्धि, मिशन शक्ति-नारी सुरक्षा में शहर को प्रदेश में दूसरा स्थान

By Himanshu DiwediEdited By:
Published: Fri, 01 Jan 2021 06:45 PM (IST)

प्रोबेशन विभाग के लिए नववर्ष खुशियां लेकर आया है। मिशन शक्ति-नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलम्बन अभियान के तहत किये ...और पढ़ें

मिशन शक्ति के तहत सहारनपुर को दूसरा स्‍थान मिला है।
मिशन शक्ति के तहत सहारनपुर को दूसरा स्‍थान मिला है।

सहारनपुर, जेएनएन। प्रोबेशन विभाग के लिए नववर्ष खुशियां लेकर आया है। मिशन शक्ति-नारी सुरक्षा, नारी सम्मान नारी स्वावलम्बन अभियान के तहत किये गए कार्यों की गुरुवार को लखनऊ में प्रदेश स्तर पर की गयी मानीटरिंग की गई। जिसमें बालिकाओं व महिलाओं से संपर्क करने में सहारनपुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम में जनपद के 23 विभागों द्वारा कार्य किया गया। जिनमें मुख्यत: महिला कल्याण विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, कृषि विभाग, गन्ना विभाग तथा स्वयंसेवी संगठनों द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। इन सभी विभागों से प्रतिदिन रिपोर्ट ली जाती थी। इनके द्वारा जनपद में 29,68,055 महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा-नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत जानकारी प्रदान करते हुए परामर्श सेवाएं सुरक्षा सेवाएं हेल्प लाइन, पुलिस सेवा, स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों रोजगार परक कार्यक्रमों व सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद की 3004 महिलाओं व बालिकाओं को परामर्श सेवाएं प्रदान कर जीवन कौशल की जानकारी दी गई तथा ड्राप आउट किशोरियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें विद्यालयों से जोडऩे का कार्य किया गया।