Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेस्ट बुकसेलर साहित्य के लिए होगी संजीवनी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 26 Aug 2017 01:23 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, हाथरस : दैनिक जागरण की ओर से जारी बेस्ट बुकसेलर की सूची से गीतकार, साहित्

    बेस्ट बुकसेलर साहित्य के लिए होगी संजीवनी

    जागरण संवाददाता, हाथरस : दैनिक जागरण की ओर से जारी बेस्ट बुकसेलर की सूची से गीतकार, साहित्यकार व लेखकों में नई उम्मीद जगी है। उन्हें विश्वास है कि दैनिक जागरण के इस कदम से साहित्य के क्षेत्र में लोगों के अंदर लिखने-पढ़ने की रुचि पैदा होगी। युवा लेखक, रचनाकार व कथाकार आदि निकलेंगे। खास बात है कि सभी को तीन महीने में आने वाली सूची का भी इंतजार रहेगा। महाकवि गोपालदास नीरज ने दैनिक जागरण के इस प्रयास को साहित्य जगत में नई उम्मीदों की किरण बताया..

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दैनिक जागरण की अच्छी पहल है। आप सोच नहीं सकते कि आने वाले दिनों में इसका कितना फायदा मिलेगा। गीतकार, लेखक, साहित्यकार व पाठकों में बेचैनी रहेगी कि कब तीन महीने आएं और बेस्ट बुकसेलर की सूची देखने को मिले।

    गोपालदास नीरज, महाकवि व पदमभूषण

    ============

    दैनिक जागरण का प्रयास स्वागतयोग्य है। खासकर इसमें ¨हदी के लेखकों, पाठकों को सच से रूबरू कराया है और एक गलतफहमी दूर की है। हालांकि, ¨हदी के प्रचार-प्रसार में ¨हदी की जो दुर्गति हुई है, उसपर भी गंभीर चिंतन करने की जरूरत है।

    प्रेम कुमार, साहित्यकार

    बेहतरीन पहल है। मैंने ऐसे लेखक देखे हैं, जिनकी कलम में जादू है, मगर उन्हें ख्याति नहीं मिल सकी। अब तीन महीने बाद जब उनकी पुस्तकों की सूची जारी होगी तो पाठकों में गहरा असर होगा। तीन महीने का उन्हें इंतजार होगा।

    अशोक अंजुम, कवि

    =========

    देखिए, आज बाजार की दुनिया होती जा रही है। हर चीज बिक रही है। उसमें यदि अपने प्रोडेक्ट को आप सामने नहीं लगाएंगे तो पीछे रह जाएंगे। दैनिक जागरण के इस प्रयास से हमारी कविताएं, कहानियां सामने आएंगी। लेखनी को बल मिलेगा।

    अवनीश राही, गीतकार

    ==========

    अब सबकुछ सामने होगा। कवि, लेखक व साहित्यकारों की पुस्तकें सामने होंगी, जिससे करोड़ों पाठक रूबरू होंगे। जिस प्रकार से नई फिल्मों की कहानी जानने की उत्सुकता होती है, उसी प्रकार से पुस्तकों के बारे में भी उत्सुकता होगी।

    निश्छल, संपादक बालमन

    ..........

    ¨हदी के प्रचार-प्रसार में दैनिक जागरण का यह समृद्ध कदम है। ¨हदी बेस्टसेलर में कथा, कथेतर व अनुवाद तीन श्रेणियों में जिन पुस्तकों व लेखकों के नाम प्रकाशित किए गए हैं वे असंख्य ¨हदी प्रेमियों तक पहुचेंगे। इससे ¨हदी के प्रति लगाव भी बढ़ेगा।

    सबरस मुरसानी, व्यंग्यकार, मुरसान हाथरस

    ¨हदी साहित्य जगत में दैनिक जागरण समूह की ओर से ¨हदी बेस्ट सेलर सूची का प्रकाशन ऐतिहासिक व अति प्रशंसनीय कदम है। इसके लिए जागरण को मैं हार्दिक बधाई देता हूं। इससे ¨हदी साहित्य के प्रचार-प्रसार में वृद्धि होगी।

    देवेंद्र दीक्षित शूल, अध्यक्ष, ¨हदी प्रोत्साहन समिति सिकंदराराऊ

    -------

    दैनिक जागरण की तरफ से ¨हदी एवं ¨हदी साहित्यकारों के लिए यह प्रयास बहुत ही उत्तम है। इससे युवा साहित्यकारों को सम्मान एवं प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही नए प्रकाशकों से भी परिचय होगा। इससे ¨हदी का विश्व पटल पर प्रचार-प्रसार होगा।

    प्रमोद विषधर, कवि व साहित्यकार, सिकंदराराऊ

    -------

    दैनिक जागरण प्रारंभ से ही ¨हदी की अलख जगाए हुए है। अब ¨हदी साहित्य के संवर्धन के लिए प्रकाशित पुस्तकों की वह सूची जारी की जा रही है, जो उनकी बेस्ट सेलर की स्थिति को दर्शाए। यह ¨हदी का राष्ट्र में परचम फहराने की दिशा में सफल प्रयास है।

    आशीष दुबे, ¨हदी शिक्षक, केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी

    ¨हदी साहित्य के क्षेत्र में दैनिक जागरण का वेस्ट सेलर एक अच्छा प्रयास है। इस प्रयास से बाजार में श्रेष्ठ साहित्य उपलब्ध होगा। विद्यार्थी तथा पाठक वर्ग अधिकतर लाभांवित होंगे। आज प्रगतिवादी युग में इस नई व्यवस्था की बहुत आवश्यकता है।

    मुरारीलाल शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, सासनी