रेल निवारण पोर्टल से कर्मचारियाें की समस्याओं का तत्काल होगा समाधान, 23 अगस्त से दर्ज करा सकेंगे शिकायत
Indian Railway News रेल कर्मचारियों अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। रेल निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते ही एक सप्ताह में समस्या का समाधान हो जाएगा। रेलवे प्रशासन 23 अगस्त से रेल निवारण पोर्टल शुरू करने जा रहा है।

मुरादाबाद, [प्रदीप चौरसिया]। Indian Railway News : रेल कर्मचारियों अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। रेल निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते ही एक सप्ताह में समस्या का समाधान हो जाएगा। रेलवे प्रशासन 23 अगस्त से रेल निवारण पोर्टल शुरू करने जा रहा है।नए रेल मंत्री रेलवे के कार्य प्रणाली में सुधार के लिए काम शुरू कर दिया है। यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए कई तरीके के पोर्टल और एप बने हुए हैं।
देश भर में ट्रेनों को संचालन के लिए छह लाख से अधिक रेलवे कर्मचारी कार्यरत है। इतने की संख्या में रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। इसके समस्या के समाधान व शिकायत के लिए रेलवे बोर्ड व रेल मंत्रालय स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं हैं। समस्याओं के समाधान नहीं होने से रेलवे कर्मचारी परेशान रहते हैं। वर्तमान में रेलवे कर्मचारी केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएएमएस) पर शिकायत दर्ज कराते हैं। जिसके द्वारा समाधान होने में न्यूनतम तीन माह का समय लगता है।
रेलवे मंत्रालय ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग से पोर्टल बनाने जा रहा है। रेलवे बोर्ड के अधिशासी निदेशक (जनता समस्या) विवेक श्रीवास्तव ने 18 अगस्त को पत्र जारी किया है। जिसमें कहा कि रेलवे कर्मचारियों की तत्काल समस्या के समाधान के लिए रेल निवारण पोर्टल तैयार किया है। यह पोर्टल 23 अगस्त से देश भर में काम करना शुरू कर दे देगा। रेलवे कर्मचारी पोर्टल पर समस्या दर्ज करा सकते हैं, समस्या का एक सप्ताह में समाधान किया जाएगा।
समस्या के समाधान में किसी मामले में अधिक समय लगता है तो रेल प्रशासन उसकी जानकारी रेलवे कर्मचारी को देगा और कब तक समाधान हो जाएगा, इसकी तारीख भी बताएगा। रेल निवारण पोर्टल शुरू होने के बाद मुरादाबाद रेल मंडल के 16 हजार रेल कर्मचारियो को राहत मिलेगा। दूर दराज में तैनात कर्मचारियों को समस्याओं के समाधान के लिए डीआरएम आफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। घर बैठे ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।