विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: सुधर रहीं कैलाश मानसरोवर भवन की व्यवस्थाएं, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Thu, 05 Jun 2025 07:59 AM (IST)

गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। 11 जून से ...और पढ़ें

इंदिरापुरम स्थित मानसरोवर भवन का निरीक्षण करते नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक। सौ. नगर निगम
इंदिरापुरम स्थित मानसरोवर भवन का निरीक्षण करते नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक। सौ. नगर निगम

HighLights

  1. 11 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
  2. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने शुरू कराई नालों की मरम्मत और सफाई

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले कैलाश मानसरोवर भवन की सभी व्यवस्थाएं ठीक कराई जाएंगी। बुधवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इंदिरापुरम पहुंचकर मानसरोवर भवन पर चल रहे कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई और नालों की मरम्मत कराने समेत अन्य निर्देश अधिकारियों को दिए।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा 11 जून से प्रारंभ होकर 27 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए लगातार पूरे देश से श्रद्धालु शहर में आएंगे। मानसरोवर भवन इंदिरापुरम के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश, धूल मुक्त सड़कों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निगम बनाए रखेगा।

निरीक्षण के दौरान नालों की सफाई और मरम्मत का कार्य मौके पर ही कराया गया अन्य अधिकारियों को भी प्रतिदिन निगरानी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर भवन के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पानी के छिड़काव की व्यवस्था और सुंदरीकरण के कार्य नगर निगम कराएगा।

मूक-बधिर बच्चों के साथ रोपे पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बुधवार को मूक-बधिर बच्चों के साथ इंदिरापुरम स्थित अर्बन फारेस्ट में पौधारोपण किया। यहां एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। प्रभारी उद्यान डा. अनुज, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश और गाजियाबाद नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर रामवीर तंवर भी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है जिसके क्रम में चार जून से ही पौधे रोपने का काम शुरू किया गया है।

ईद पर साफ-सफाई के दिए निर्देश

ईद से पूर्व नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा मुस्लिम क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। कैला भट्टा, इस्लामनगर और विजयनगर क्षेत्र में मिर्जापुर का निरीक्षण किया गया। लोगों से खुले में अपशिष्ट न फेंकने और सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। मस्जिदों और ईदगाह के पास पानी के टैंकरों की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।