145 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
छह माह से लगातार बढ़ रहे हैं एलपीजी के दाम बिना सब्सिडी के 866 रुपये प्रति सिलेंडर मिलेंगे
जासं, हाथरस : आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। बुधवार को गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि हुई है। पिछले छह माह से एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि साल में तीन बार रसोई गैस के दाम घटे भी हैं मगर सात बार बढ़े हैं। इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर अब 144.50 रुपये की रिकार्ड वृद्धि की है। हाथरस में अब यह सिलेंडर 866 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यह सिलेंडर 721 रुपये में मिल रहा था।
जनवरी 2019 में गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 705 रुपये का था। फरवरी 2019 में इसके दाम 675 रुपये हो गए थे। मार्च में इस पर 42 रुपये फिर बढ़े। अप्रैल में पांच रुपये बढ़कर 728 रुपये का हो गया। जून में यह सिलेंडर 753 रुपये का हो गया। इसी महीने 25 रुपये फिर बढ़े थे। अगस्त में गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 161 रुपये कम हुए। तब यह सिलेंडर 592 रुपये का बेचा गया। वर्जन -
ऑयल कंपनियां हर माह गैस के रेट तय करती हैं। चुनाव के चलते फरवरी के दाम देरी से तय किए गए थे। यह साल की रिकार्ड वृद्धि है। कच्चे तेल के दाम में हुई वृद्धि का असर पड़ा है।
-अनुपम अग्रवाल, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर अचानक मूल्य वृद्धि का कोई औचित्य नहीं है। रसोई गैस लोगों के लिए एक मूलभूत जरूरत है। इसको तो कम से कम महंगाई से दूर रखना चाहिए। इसका सीधा असर गरीबों व मध्यम वर्ग पर पड़ता है।
- प्रीति माहेश्वरी गृहणी, हाथरस पहले महीने के अंत में कुछ रुपयों की ही मूल्य वृद्धि हुआ करती थी। एक तरफ सरकार लोगों को राहत देने कही बात करती है, वहीं दूसरी ओर दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है।
-भावना अग्रवाल गृहणी, हाथरस घरेलू सामान पर सरकार को नियंत्रण करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। रसोई का बजट बढ़ता ही जा रहा है, जबकि आमदनी कम हो रही है। रसोई गैस सिलेंडर पर की गई मूल्यवृद्धि वापस ली जाए।
-लक्ष्मी देवी, गृहणी सिकंदराराऊ 145 रुपये की मूल्य वृद्धि बहुत ज्यादा है। इससे महिलाओं की रसोई पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। सरकार द्वारा सिलेंडर के दाम कम किए जाएं, जिससे कि लोगों को परेशानी न हो।
-शिखा, गृहणी सिकंदराराऊ ये रहे सिलिंडरों के भाव
माह, घरेलू, व्यावसायिक, पांच किलो के
जनवरी 2019, 705.50, 1242, 00
फरवरी 2019, 675, 1198.50, 00
मार्च, 2019, 717, 1265,00
अप्रैल, 722, 1336, 265.50
मई, 728, 1358, 268
जून, 753, 1358, 277
जुलाई, 655, 1170.5, 241.50
अगस्त, 592,1044.00, 220.50
सितंबर, 608, 1095, 226.50
अक्टूबर, 621, 1121, 231.50
नवंबर, 698, 1240, 250.00
दिसंबर, 711, 1248, 263.50
जनवरी, 730.50, 1277.50, 270
फरवरी, 730.50, 1277.50, 270
फरवरी बुधवार, 866, 1277.50, 321
(नोट : दाम घरेलू व व्यावसायिक प्रति सिलेंडर) घरेलू सिलेंडर पर सब्सिडी
दिसंबर 2019 में 147.10 रुपये
जनवरी 2020 में 159 रुपये
11 फरवरी तक 159 रुपये
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।