Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछली बार 315 आपत्तियां, अबकी 700 का आंकड़ा लांघ गईं

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 23 Mar 2021 11:58 PM (IST)

    निस्तारण की प्रक्रिया भी शुरू 26 को जारी होगी अंतिम सूची ...और पढ़ें

    Hero Image
    पिछली बार 315 आपत्तियां, अबकी 700 का आंकड़ा लांघ गईं

    रायबरेली : दोबारा हुए सीटों के आरक्षण में आपत्तियों की भरमार आ गई है। पिछली बार तो इनकी संख्या 315 पर आकर ठिठक गई थी। इस बार आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया है। 600 से अधिक पत्र तो सिर्फ ग्राम प्रधान की सीटों के लिए आए हैं, जबकि जिले में इनके कुल पद ही 988 हैं। हाल यह है कि पंचायतीराज विभाग में आपत्तियों की भरमार देख कर्मचारियों को भी पसीना छूट रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में 988 ग्राम प्रधान, 52 जिला पंचायत सदस्य, 1301 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 12425 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव होने हैं। इस वक्त इनकी सीटों का आरक्षण चल रहा है। हालांकि, आरक्षण की एक प्रस्तावित सूची तीन मार्च को भी जारी हुई थी, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद उसे रद कर दिया गया। फिर नए सिरे से सीटें आरक्षित करके 20 मार्च को प्रस्तावित सूची का प्रकाशन किया गया था। इस पर तीन दिन आपत्तियां ली गईं। तीनों दिनों के अंदर कुल 728 आपत्तियां आईं। प्रशासन को 25 मार्च तक का वक्त फाइनल सूची का प्रस्ताव बनाने के लिए मिला है। समय कम होने के कारण आपत्तियां लेने के साथ ही उनका निस्तारण भी होता रहा।

    इनसेट

    26 को होगा अंतिम प्रकाशन

    728 में से 645 आपत्ति प्रधान, 38 जिला पंचायत सदस्य, 27 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 15 ग्राम पंचायत सदस्य और तीन आपत्तियां ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए आई हैं। संख्या कुछ इसलिए भी अधिक है, क्योंकि कहीं-कहीं से एक-एक गांव से 12-12 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। फिलहाल अफसर सभी का निस्तारण करने में जुट गए हैं। 26 मार्च को आरक्षण का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।