सरहुल की मस्ती में झूमे लोग
अड़की प्रखंड अंतर्गत जरंगा मौजा के सभीकोला के लोग मिलकर प्रकृति पर्व सरूर महोत्सव गांव के महिद्र पहन अखयन पहान के नेतृत्व में गांव के महिला पुरुष बच्चे व बूढ़े सभी साधना स्थल प
अड़की : प्रखंड अंतर्गत जरंगा मौजा के सभीकोला के लोगों ने प्रकृति पर्व सरहुल को मनाया। गांव के महिद्र पाहन व अखयन पाहन के नेतृत्व में गांव के महिला, पुरुष, बच्चे व बूढ़े सभी साधनास्थल पहुंचे। यहां पाहन ने सखुआ फूल, रस्सी, ढाल, कुर्तियां, मुर्गी व सिगापुर अर्पण किया। तत्पश्चात शिमोगा से गांव की सभी जीव-जंतुओं के लिए खुशहाली, सालों भर निरोग और शांतिपूर्ण वातावरण में गाने की सिमगा से मन्नत मांगी गई। कामना की गई की चतुर्दिक धन-धान्य से परिपूर्ण रहे गांव और सालों भर बारिश अच्छी हो। इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर दो बजे से सरहुल गीत गाजा-बाजा के साथ नाच-गान का आनंद उठाने लगे। नाच-गान में शामिल होने के लिए टोला के लोग गाजा-बाजा के साथ लिस्ट आगरा में शामिल हुए। दिनभर सरहुल गीत पर नाच-गान का लोगों ने खूब लुफ्त और आनंद उठाया। तत्पश्चात गिरी बा में पुष्प विसर्जन किया गया। महोत्सव में ग्रामप्रधान लक्ष्मण सिंह मुंडा, मोतीलाल मंकी, दुति कृष्ण मुंडा, मनसा मुंडा, रामेश्वर मुंडा, चेतन मुंडा, सुखलाल मुंडा, धन सिंह मुंडा, मोगली देवी, रविद्र मुंडा, जगदीश मुंडा, बुधनी देवी, हिदू देवी आदि ग्रामीणों ने मेला का भरपूर आनंद उठाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।