Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में सियासी हिस्सेदारी के लिए कायस्थ समाज कसे कमर

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 30 Aug 2021 02:24 AM (IST)

    अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की रविवार को आगरा रोड स्थित केपी इंटर कालेज में बैठक हुई। ...और पढ़ें

    Hero Image
    अलीगढ़ में सियासी हिस्सेदारी के लिए कायस्थ समाज कसे कमर

    जासं, अलीगढ़ : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की रविवार को आगरा रोड स्थित केपी इंटर कालेज में बैठक हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव तरुण सक्सेना ने कहा कि महासभा समाज में जागरूकता के साथ सियासी हिस्सेदारी के लिए एकजुटता दिखाएं। सामाजिक सरोकार के लिए युवा आगे आएं। इसके लिए कायस्थ समाज अपनी कमर कसनी होगी। जगह जगह बैठक व गोष्ठियों का आयोजन करना होगा। तभी हम समाज को एक सूत्र में बांधने में कामयाब हो सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले कार्यक्रम का मुख्य अतिथि तरुण सक्सेना, जिलाध्यक्ष अशोक सक्सेना व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष राज सक्सेना ने कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि हर समाज चुनाव के समय एकजुटता का परिचय देता है, जिसका उसे फायदा भी मिलता है। उसे सियासी क्षेत्र में हिस्सेदारी मिलती है। इसी तरह से कायस्थ समाज को भी एकजुटता के साथ अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना होगा। जिस दिन यह हो जाएगा, राजनीतिक पार्टियां खुद ही चलकर समाज के पास आएंगी और राजनीति में हिस्सेदार भी बनाएंगी। इसके लिए दूसरे समाज के लोगों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। अलीगढ़ में किसी भी प्रमुख पद पर कायस्थ समाज का कोई प्रतिनिधि नहीं है, समाज के लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकना पड़ता है। उसके बाद भी सुनवाई नहीं होती है। संचालन निशांक कुलश्रेष्ठ व मोंटू पिल्लई ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आकाश सक्सेना,निशांक कुलश्रेष्ठ, दीप सक्सेना, डा. पर्व सक्सेना,पीयूष भटनागर, आनंद सक्सेना, कार्तिक सक्सेना, आदित्य सक्सेना आदि मौजूद थे

    ......

    अभिषेक महासभा के युवा महानगर अध्यक्ष नियुक्त

    महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक सक्सेना व पश्चिमी युवा प्रदेश अध्यक्ष राज सक्सेना ने अभिषेक सक्सेना को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। कायस्थ महासभा का 10 सितंबर को युवा शक्ति सम्मान समारोह आयोजित होगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव होंगे।