Jharkhand News: बिहार के पूर्व एमएलसी सुबोध राय के बाटलिंग प्लांट से 108 पेटी अवैध शराब जब्त, फैक्ट्री सील
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व एमएलसी रहे सुबोध कुमार राय की ओरमांझी स्थित शराब की बाटलिंग प्लाट तरंगिनी बाटलर्स से 108 पेटी अवैध शराब पकड़ा गया ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व एमएलसी रहे सुबोध कुमार राय की ओरमांझी स्थित शराब की बाटलिंग प्लाट तरंगिनी बाटलर्स से 108 पेटी अवैध शराब पकड़ा गया है। रांची के सहायक आयुक्त उत्पाद रामलीला रवानी के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की।
फैक्ट्री को किया सील
फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। अब फैक्ट्री के संचालक को विभाग शो-काज नोटिस जारी करेगा। जवाब मिलने पर उसकी समीक्षा कर आगे की कार्रवाई होगी। फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है।
108 पेटी पेटी शराब जब्त
उत्पाद विभाग ने मौके से एक ट्रक और कार में लदे 108 पेटी एसी ब्लैक शराब और एक कंटेनर में भरे खाली बोतल व शराब बनाने की सामग्री जब्त की है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बाटलिंग प्लांट रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 20 से सटे उकरीद कर्क रेखा स्थित अमरूद बगान परिसर में है।
डेढ़ साल से चल रहा प्लांट
तरंगिनी बाटलर्स में काम करने वाले कुछ मजदूरों व आसपास के लोगों ने बताया कि यह प्लांट पिछले डेढ़ साल से संचालित है। कभी-कभी बीच में बंद होता था और फिर चालू किया जाता था। रात में भी यहां से शराब बनाकर बाहर भेजा जाता था। यहां अधिकतर बाहर के पुरुष मजदूरों को रखा गया था। स्थानीय मजदूरों को किसी ना किसी बहाने से हटा दिया गया था। छापेमारी के दौरान पत्रकारों को प्लांट के भीतर जाने से रोका गया।
बाबूलाल मरांडी ने लगाया आरोपी को बचाने का आरोप
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने तरंगिनी बाटलर्स के संचालक सुबोध कुमार राय को लालू प्रसाद का करीबी बताया। उन्होंने कहा कि उक्त फैक्ट्री में नकली शराब तैयार हो रही थी। नकली शराब को पिकअप वैन से आलू की आड़ में झारखंड व बिहार में भेजने का खेल चल रहा था। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने की वजह से कार्रवाई मैनेज करने की कोशिश हो रही है।
क्या बोले सहायक उत्पाद आयुक्त
सहायक आयुक्त उत्पाद रांची रामलीला रवानी ने कहा कि कुल 108 पेटी अवैध शराब के अलावा खाली बोतल व शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई है। इसके अलावा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फैक्ट्री को सील किया गया है। अब फैक्ट्री संचालक को शो-काज किया जाएगा कि वे किस परिस्थिति में यह धंधा कर रहे थे। उनका जवाब मिलने के बाद समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।