शादी के बंधन में बंधी नारी निकेतन की प्रियंका
संवाद सहयोगी, जालंधर लड़कियों की हंसी से चहचाहने वाले नारी निकेतन में बुधवार को विदाई के गीत
संवाद सहयोगी, जालंधर
लड़कियों की हंसी से चहचाहने वाले नारी निकेतन में बुधवार को विदाई के गीत गाए जा रहे थे। चारों तरफ खुशी के माहौल में 2011 से नारी निकेतन में रह रही 23 वर्षीय प्रियंका होशियारपुर के गांव महलांवाली के रहने वाले 25 वर्षीय जसपाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। नारी निकेतन की जनरल सेक्रेटरी अंजना तलवाड़ ने प्रियंका का कन्यादान करते हुए उसे अपने नए जीवन में खुश रहने का आशीर्वाद दिया। ट्रस्ट के सदस्यों की उपस्थिति में प्रियंका ने अपनी शादी की सारी रस्में पूरी की। सदस्यों की ओर उसे विभिन्न तरह के तोहफे देकर आर्शीवाद दिया गया। इस मौके पर वाइस प्रधान नीना सोंधी, सीमा चोपड़ा, गुरजीत कौर, लड़के के गांव के सरपंच तरसेम लाल, मामा अमरीक सिंह, कर्नल एचएस जसवाल, एएन गुजराल स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा बावा व ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।