Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indigo Flight: रांची में नहीं हो सकी इंडिगो के विमान की लैंडिंग, वाराणसी किया गया डायवर्ट; वजह आई सामने

    By Rajesh PathakEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Sun, 22 Jun 2025 11:41 PM (IST)

    खराब मौसम के कारण रविवार को रांची हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी हुई और एक विमान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। मुंबई से रांची आ रहे इंडिगो के विमान को वाराणसी भेजा गया। रांची से विभिन्न शहरों के लिए कई उड़ानें, जैसे मुंबई, पटना, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद, निर्धारित समय से विलंब से रवाना हुईं। 

    Hero Image

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, रांची। मौसम खराब होने के कारण रविवार को मुंबई से रांची आ रहे इंडिगो के विमान (6ई 831) को वाराणसी डायवर्ट किया गया।

    वहीं, रांची-मुंबई विमान (6ई 298) ने 3 घंटे 35 मिनट, रांची-पटना विमान (6ई 925) ने 1 घंटे 15 मिनट, रांची-बेंगलुरु विमान (आइएक्स 2708) ने 59 मिनट, रांची-चेन्नई विमान (6ई 209) ने 47 मिनट विलंब से उड़ान भरी।

    वहीं, रांची-कोलकाता विमान (6ई 6893) ने 42 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1114) ने 37 मिनट, रांची-मुंबई विमान (आइएक्स 1238) ने 35 मिनट, रांची-अहमदाबाद विमान (6ई 6654) ने 31 मिनट देरी से विमान भरी है।

    रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1114) ने 27 मिनट, रांची-हैदराबाद विमान (आइएक्स 2674) ने 24 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1200) व रांची-बेंगलुरु विमान (आइएक्स 2976) ने 22 मिनट विलंब से उड़ान भरी।

    वहीं, अहमदाबाद-रांची विमान (6ई 6493) 41 मिनट, दिल्ली-रांची विमान (आइएक्स 1199) 22 मिनट विलंब से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें