Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नमो के सपना को करें पूरा : मंत्री

    By Edited By:
    Updated: Mon, 05 Oct 2015 11:49 AM (IST)

    औरंगाबाद। उच्च विद्यालय हसपुरा खेल मैदान में रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, स ...और पढ़ें

    Hero Image

    औरंगाबाद। उच्च विद्यालय हसपुरा खेल मैदान में रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, सांसद डा. अरुण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा करें। नया इतिहास बनाने के साथ परिर्वतन की जरूरत है। जंगलराज से छुटकारा के लिए जनता ने नीतीश कुमार का साथ दिया था, अब सत्ता के लिए लालू प्रसाद का दामन थाम लिया है। लालू गलत बयानी करते हैं और फिर कहते हैं कि मेरे उपर शैतान आ गया था। गोह विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी मनोज शर्मा को जिताने की अपील की। कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आतंक, कुशासन एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। बिहार के विकास के लिए पीए ने 1 लाख 65 हजार करोड़ का पैकेज दिया। मनोज ने कहा कि मैं अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर सेवा करुंगा। बिहार में परिर्वतन की लहर चल पड़ी है। अध्यक्षता रविशंकर शर्मा एवं संचालन विनोद कुमार सिन्हा ने की। गंगादयाल पासवान, मदन यादव, वीरभद्र सिंह, कामता प्रसाद, श्रीकांत वर्मा, दीपक उपाध्याय, योगेंद्र पासवान, धीरज चौहान, अनुपम सिन्हा, मुनारिक राम उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें