26/ 11 कांड में मारे गए लोगों के प्रति लोगों ने प्रकट की संवेदना
26 नवंबर 2008 में मुंबई के ताज होटल में हुए हमले में मारे गए लोगों के प्रति शनिवार ...और पढ़ें

कैमूर। 26 नवंबर 2008 में मुंबई के ताज होटल में हुए हमले में मारे गए लोगों के प्रति शनिवार को पंचायत भवन भगवानपुर में सीओ अरूण कुमार की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर उपस्थित मुखिया गब्बर मियां, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द ¨सह उपस्थित थे। पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ छात्र-छात्राओं ने कैंडिल जला कर मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों को भी याद कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि देने वालों में राजीव अग्रवाल, मुखिया उमेश दुबे, राज कुमार पाल, फिरोज, सुनील चौरसिया, रंजीत पासवान सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।