Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रा¨जदर गुप्ता बने पीईसी चंडीगढ़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 23 Mar 2018 03:05 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, बरनाला ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री रा¨जदर गुप्ता को चंडीगढ़ के प ...और पढ़ें

    Hero Image
    ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रा¨जदर गुप्ता बने पीईसी चंडीगढ़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष

    जागरण संवाददाता, बरनाला

    ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री रा¨जदर गुप्ता को चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित पंजाब इंजीनिय¨रग कॉलेज (पीईसी) चंडीगढ़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति आज चंडीगढ़ में हुई है।

    वह पंजाब प्लानिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष व फिक्की पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व एचपी के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वह पंजाब क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी है। इससे पहले वह पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय, जालंधर के निदेशक, पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के अध्यक्ष व ज्ञानी जैल ¨सह कॉलेज ऑफ इंजीनिय¨रग एंड टेक्नोलॉजी, ब¨ठडा के निदेशक थे। रा¨जदर गुप्ता की इस नियुक्ति से जिले में खुशी की लहर पाई जा रही है। नगर कौंसिल के अध्यक्ष संजीव शौरी, एडवोकेट राजीव गुप्ता, शिअद के जिला उपाध्यक्ष राजीव वर्मा ¨रपी, सिटी अध्यक्ष जितेंदर जिम्मी, एडवोकेट सोहन लाल कांसल, सतीश चीमा, विपिन धरनी, यूनिवर्सिटी कॉलेज बरनाला व ढिल्लवां के ¨प्रसिपल डॉ. राकेश ¨जदल ने राजिंदर गुप्ता को बधाई दी। इसके अलावा श्रीरामनवमी उत्सव कमेटी के प्रधान इंजीनियर कंवल ¨जदल, जेई अशोक ¨जदल, इंकम टैक्स इंस्पेक्टर अमरजीत खीपल, एक्टिव प्रेस क्लब के प्रधान याद¨वदर भुल्लर व कैशियर हेमंत राजू, श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब के अध्यक्ष सत पाल गांधी, श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष भारत मोदी व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उनको शुभकामनाएं दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें