Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Benefits Eating Fish: इन चार महीनों में क्यों नहीं खाना चाहिए मछली, जानिए इसका वैज्ञानिक कारण

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Thu, 22 Sep 2022 06:43 PM (IST)

    Fish Eating Benefits बेहतर स्वास्थ्य के लिए मछली खाने के कई फायदे हैं। वैज्ञानिक नजरिए से भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है। डाक्टर भी अक्सर लोगों क मछली खाने की सलाह दिया करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मछली कब खाना चाहिए और कब नहीं?

    Hero Image
    Benefits Eating Fish: जिस महीने के नाम में आर नहीं, मछली नहीं खाएं।

    रांची, डिजिटल डेस्क। Fish Benefits and Side Effects भारत में कई प्रकार की मछलियां पाई जाती हैं। बहुसंख्यक लोग मछली का सेवन करते हैं। कई इलाकों में तो मछली प्रमुख व्यंजनों में शामिल है। बिहार के मिथिलांचल के लोग देश में जहां कहीं भी रहते हों, मछली बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं। यही हाल बंगाल के लोगों का है। वह भी मछली नियमित खाना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि साल के चार महीने ऐसे भी होते हैं, जब मछली नहीं खाना चाहिए। मछली खाने से परहेज करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मई, जून, जुलाई, अगस्त में नहीं खाएं मछली

    साल में कुल 12 महीने होते हैं। जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर। इनमें चार महीनों के नाम ऐसे हैं जिनके अंग्रेजी उच्चारण में आर R शब्द नहीं आता है। शेष महीनों में आर R शब्द आता है। जिन महीनों के नाम में आर R शब्द नहीं आता हो, उस महीने में मछली नहीं खाना चाहिए। जैसे मई, जून, जुलाई, अगस्त। शेष जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर में मछली खाना चाहिए।

    यह चार महीने मछलियों के प्रजनन का समय

    डाक्टरों और विशेषज्ञों का मानना है कि मई, जून, जुलाई, अगस्त महीना मछलियों के प्रजनन का समय होता है। इन महीनों में उनके पेट में अंडा बनता है। अगर आप अंडा वाली मछली खाते हैं तो इससे संक्रमण का डर बना रहता है। यही नहीं अगर अंडा वाली मछली का शिकार किया गया तो मछलियों के वंश वृद्धि में संकट पैदा होने का डर रहता है। उनका उत्पादन घट सकता है। कई लोग इस बात का नजरअंदाज कर देते हैं। मछुआरे भी पैसे के लिए मछलियों को नदी तालाब से निकाल कर बेच देते हैं। इससे उत्पादन प्रभावित होता है।

    मछली सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद

    • मछली में प्रोटीन और फैटी एसिड पाया जाता है। इन दोनों की वजह से मनुष्य के शरीर में नई कोशिकाएं बनती हैं। मनुष्य का याद्दाश्त बढ़ाता है। इसलिए इसका सेवन करना चाहिए।
    • मछली के मांस में ओमेगा थ्री फैटी एसिड होने के कारण यह शरीर को कैंसर जैसी बीमारियों से बचाता है। जिनका बाल झड़ रहा हो, उन्हें जरूर सेवन करना चाहिए। यह बाल झड़ने से रोकता है।
    • मछली खाने से बाल घने होते हैं। त्वचा के लिए भी यह फायदेमंद होता है। मछली खाने से त्वचा में चमक बढ़ जाती है।
    • अगर आप उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अवश्य मछली खाना चाहिए। मछली कोलेस्ट्राल को भी कंट्रोल रखता है। दिल संबंधित बीमारियों में भी यह स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।
    • मछली खाने से आंख संबंधित बीमारियां दूर होती हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। बच्चों को छोटी मछली खिलाना चाहिए। खुद भी छोटी मछली का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
    • अगर आप अवसाद के शिकार रहते हैं तो मछली जरूर खाना चाहिए। यह अवसाद को कम करता है। इसमें मौजूद ओमेगा थ्री तत्व इस बीमारी को नियंत्रित और दूर करता है।
    • मछली का सेवन करने वालों को हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है। पुरुषों को यह जरूर खाना चाहिए। इससे उनमें शुक्राणु स्वस्थ रहते हैं। सक्रिय रहते हैं। शुक्राणु बढ़ता भी है।
    • मछली खाने वालों के चेहरे पर हमेशा चमक बरकरार रहती है। नहीं खाने वालों की तुलना में झुर्रियां कम पड़ती हैं।

    इन महिलाओं को नहीं खाना चाहिए मछली

    डाक्टरों की सलाह है कि गर्भवती महिलाओं को मछली नहीं खाना चाहिए। इससे उन्हें नुकसान होता है। मिथाइलमर्करी युक्त मछली खाने से तो बिल्कुल बचना चाहिए। यह भ्रूण के विकसित होने में भी बाधा उत्पन्न करता है। इसके अलावा मछली खाने के बाद दूध पीने से शरीर पर सफेद दाग होने का खतरा रहता है। अत: दूध और मछली का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। जिस दिन मछली खाएं उस दिन दूध नहीं पीएं। पाचन संबंधित बीमारी भी हो सकती है।