Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वसंत ऋतु में उठाएं वसंत उत्सव का आनंद : मोदी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 17 Feb 2018 02:12 AM (IST)

    पटना। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को गांधी मैदान में 12 दिवसीय वसंत उत्सव का उपमुख्यमंत्री ने उदघाटन किया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    वसंत ऋतु में उठाएं वसंत उत्सव का आनंद : मोदी

    पटना। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को गांधी मैदान में 12 दिवसीय वसंत उत्सव का दीप प्रज्ज्वलन के बाद धनुष पर बाण चढ़ाकर शुभारंभ किया। अपने संबोधन में कहा कि वसंत ऋतु में वसंत उत्सव का पटनावासी आनंद उठाएं। इस मौसम में न ठंड है और न गर्मी। बिहार ऐसा राज्य है जहां छह ऋतुओं, वसंत, ग्रीष्म, वर्षा्र शरद, हेमंत और शिशिर ऋतु का लोग आनंद उठाते हैं। वसंत ऋतु की देन है कि खुले आसमान में आप लोग किशोर कुमार की आवाजें सुनने के आए हैं। वसंत उत्सव का आयोजन कला संस्कृति एवं श्रीकृष्ण स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रत्येक वर्ष वसंत उत्सव बड़े पैमाने पर होगा। भीड़ की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मोदी ने प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि गांधी मैदान को गतिविधियों का केंद्र बना दिया है। देश के बड़े शहरों के बीचों-बीच ऐसा मैदान कम ही स्थान पर है। गांधी मैदान सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है।

    इस अवसर पर कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा मंत्री श्रीकृष्ण कुमार ऋषिदेव ने कहा कि गांधी मैदान में वसंत उत्सव का आयोजन समाज को कला से जोड़ने के लिए की जा रही है। सांस्कृतिक धरोहरों और कला से नयी पीढ़ी को जागृत करना आवश्यक है। जिला स्तर पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस अवसर पर कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने कहा कि 20-25 वर्ष पहले दशहरा के अवसर पर पटना में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम होते थे। ये लुप्त हो गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दशहरा और वसंत उत्सव के अवसर पर सरकार की तरफ से आयोजित कर परंपरा को जिंदा रखा जा रहा है। बिहार की जनता कला-संस्कृति की प्रेमी है। सभी लोग वसंत उत्सव का आनंद उठाएं।

    इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने कहा कि वसंत उत्सव का आयोजन तीन वर्षों से किया जा रहा है। 12 दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।