Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीलर के खिलाफ डिहुली में सड़क जाम

    By Edited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2011 09:26 PM (IST)

    अंगारघाट, जाप्र : थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में शनिवार को राशन-केरोसिन के बंटवारा में डीलर द्वारा किये जा रही व्यापक धांधली के खिलाफ ग्रामीणों ने समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ को जाम किया। जानकारी के अनुसार उजियारपुर प्रखंड के डिहुली गांव के डीलर राजन महतो द्वारा राशन-केरोसिन बंटवारा किये जाने के खिलाफ जाम कर अपने आक्रोश का इजहार किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीलर पर अनाज दिये बगैर ही कूपन लेना, समय से अनाज व तेल का वितरण नहीं करना आदि का आरोप लगाया। काफी हो-हंगामा के बाद स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी के प्रयास से जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया जायेगा। मामले की जांच की जायेगी। उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा एवं अंत्योदय मद का सितंबर माह का अनाज पूरे प्रखंड में बांटा जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner