Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान जगन्नाथ को लगा छप्पन भोग

    By Edited By:
    Updated: Wed, 20 Jun 2012 05:29 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    चैनपुर, पलामू : चैनपुर गढ़ परिसर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को छप्पन भोग कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की गई। आरती उतारा गया व छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसी के साथ मंदिर का पट्ट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। राजपरिवार के सदस्यों समेत भक्तगणों ने मंदिर में फर्श पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा से लेकर 15 दिनों तक भगवान अस्वस्थ रहते हैं। इस कारण मंदिर का कपाट बंद रहता है। आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा को उनके स्वस्थ हो जाने के उपलक्ष्य में छप्पन प्रकार के व्यंजनों से उनका भोग लगाया जाता है। मंदिर के पुजारी रामचंद्र पाठक के नेतृत्व में टिकैत विश्वदेव नारायण सिंह, पटैत बलदेव नारायण सिंह, कुमार विवेक भवानी सिंह आदि ने पूजा अर्चना की। मौके पर डिप्टी कमांडेंट अमृतेश कुमार, भाजपा नेता अमलेश्वर दूबे, मुखिया अंबिकेश्वर प्रसाद सिंह, पंसस बिहारी सिंह, उपमुखिया ब्रजमोहन प्रसाद, दिनेश कमलापुरी, कृष्णदेव पांडेय, अजय पांडेय, शिवनाथ प्रसाद, जनेश्वर सिंह, ललन तिवारी, बीसीओ रामायण सिंह, व्यास सिंह, बीपीओ अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर