भक्ति के विशुद्ध परिणाम बनाते शत्रु को मित्र : ज्ञानसागर
तालबेहट (ललितपुर) : परमात्मा से एकी भाव अपनाये बिना सच्ची भक्ति नहीं हो सकती। आत्मोपलब्धि के लिये सर
तालबेहट (ललितपुर) : परमात्मा से एकी भाव अपनाये बिना सच्ची भक्ति नहीं हो सकती। आत्मोपलब्धि के लिये सर्वप्रथम भक्ति जरूरी है। भक्ति से पुण्यकर्ता की प्राप्ति होती है जो स्वर्ग और मोक्ष का सुख देने वाली है। पुण्य का उदय होने पर हमें मारने वाले भी हमारी रक्षा करने लगते है और पाप का उदय हो तो रक्षा करने वाला भी मृत्यु का कारण बन जाता है। उक्त विचार नगर के पाश्र्र्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हुये सरोकोद्धारक, राष्ट्रसन्त षष्ठ पट्टाचार्य आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में खतरा बाहर के शत्रुओं से नहीं है। शत्रु और मित्र तो हमारे अन्तरग में होते हैं। हमारे परिणाम ही शत्रु-मित्र पैदा करते है। भक्ति के विशुद्ध परिणाम शत्रु को भी मित्र बना देते है।
आगामी 22 से 27 फरवरी तक तालबेहट नगर में पाषाण से परमात्मा बनाने का अनूठा आयोजन श्रीमच्चिनेन्द्र पंचकल्याणक जिनबिम्ब प्रतिष्ठा एवं विश्वशान्ति महायज्ञ महामहोत्सव सम्पन्न होने जा रहा है। जिसमें सानिध्यता प्रदान करने राष्ट्रसन्त सराकोद्धारक षष्ठ पट्टाचार्य आचार्य ज्ञानसागरजी महाराज ससंघ नगर में विराजमान है। सोमवार को नगर के पाश्र्र्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर व नये बस स्टैण्ड स्थित वासुपूज्य दिगम्बर जैन नये मन्दिर में नित्यमय अभिषेक-पूजन की क्रियायें सम्पन्न हुई। तत्पश्चात मुनिराज ने धर्मसभा को सम्बोधित किया। धर्मसभा के शुभारम्भ के पूर्व खुशबू चौधरी ने 'दुनिया का सहारा क्या लेना, गुरू तेरा सहारा काफी है' मंगलाचरण प्रस्तुत किया। तदोपरान्त श्रावकश्रेष्ठी वीरेन्द्र जैन, दीपक जैन, अभिनव जैन करैरा ने मुनिराजों का पाद प्रच्छालन किया। तत्पश्चात मोदी देवेन्द्र जैन बसार ने परिवार सहित मुनिराज को शास्त्र भेंट किया। तदोपरान्त धर्मसभा को सम्बोधित करते हुये आचार्यश्री ने कहा कि जब संसार के सारे सहारे बेसहारे हो जाते है तो परमात्मा का सहारा ही संसार को पार लगाता है। भक्ति हृदय की प्रकार है। भक्त और भगवान के बीच बहने वाली प्रेम की रसधार है। मुनिराज ने फेसबुक और वॉट्सएप्प समेत अन्य सोशल साइट्स पर एक्टिव रहने वाले युवक-युवतियों से कहा कि तकनीक का दुरूपयोग बढ़ता जा रहा है। ऐसे में युवाओं की इण्टरनेट पर अपलोड फोटो का कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है। आज इण्टरनेट एक नशा हो गया है जो युवाओं को तनाव बाँट रहा है। मुनिश्री ने एसोचैम के अध्ययन का उदाहरण देते हुये कहा कि इण्टरनेट के अधिक प्रयोग के कारण आज चालीस फीसदी युवा रात में सो नहीं पा रहे है। जिससे भारतीय समाज में प्रभावी हो रहे पाश्चात्य प्रभाव पर चिन्ता जतायी और इसका निदान तलाशने पर जोर दिया। कहा कि इण्टरनेट को समय से और सिर्फ जरूरी काम के लिये ही प्रयोग करना चाहिये। आज युवाओं के अन्दर मानवीय मूल्यों की कमी आ रही है। धर्मसभा के दौरान आचार्यश्री के संघस्थ मुनि उपाध्याय अभिनन्दन सागर महाराज, मुनि ज्ञेयसागर महाराज, मुनि सुधर्मसागर महाराज, आर्यिका मातायें मंचासीन रहीं। इस दौरान मोदी शिखरचन्द्र पवा, रिषभ जैन चौधरी, शिखरचन्द्र माताटीला, राजकुमार पवा, शिखरचन्द्र उगरपुर, एड.जयकुमार जैन नवरत्न, महेन्द्र पवैया, विजय जैन पवा, आनन्द जैन पवा, मोदी कमल जैन बसार, सुरेन्द्र पवैया, डॉ.सुरेश चन्द्र जैन, आनन्द जैन मोदी, जयकुमार पवैया, देवेन्द्र दादा, एड.राजीव जैन, खेमचन्द्र दाऊ, प्रसन्न जैन गुन्देरा, आनन्द जैन स्टाम्प वेण्डर सहित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य संयोजक अशोक जैन बिरधा, अध्यक्ष देवेन्द्र जैन बसार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतेश पवैया, कोषाध्यक्ष अनिल जैन गुन्देरा, महामंत्री अखलेश जैन पत्रकार, मंत्री प्रवीण जैन कड़ेसरा, चक्रेश जैन बबीना, सहकोषाध्यक्ष विकास भण्डारी, उपाध्यक्ष अशोक जैन कड़ेसरा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रेयाश जैन बबीना, शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन नन्दू, सामान्य भोजन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सुनील जैन गुड्डे, प्रचारमंत्री जितेन्द्र जैन बड़ौरा, नगर साज-सज्जा समिति के अध्यक्ष आदेश पवा, मिलनराज जैन, यातायात व्यवस्था समिति के अध्यक्ष हितेन्द्र जैन बल्लू, राहुल मोदी रानू, जल व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सौरभ पवैया, आकाश जैन अन्तु, शुभम मोदी कल्लू, विधि सलाहकार समिति के अध्यक्ष एड.राजीव जैन, एड.प्रदीप जैन पवा, कार्यालय व्यवस्था समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन बिरधा, सुरेन्द्र बिरधा, विकास जैन पवा, ऋषभ जैन बिरधा, रिकू नयाखेड़ा, पंकज कड़ेसरा, अभिषेक मोदी, अरविन्द बिरधा, श्रीपाल बिरधा, शुभम जैन बबीना, पुनीत बिरधा, मनीष कड़ेसरा, अमन जैन रानू, प्रशात जैन बिट्टू, सुधीर जैन नयाखेड़ा, गजेन्द्र जैन देवास, अनुज जैन छोटू, मुकुल चौधरी, रूपेश भण्डारी, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन पार्षद प्रतिनिधि चक्रेश जैन ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।